Realme C51 के लॉन्च से पहले Early Bird सेल की घोषणा! 4 सितंबर को मिलेगा भारी डिस्काउंट, जानें सबकुछ

रियलमी डिवाइस में UNISOC T612 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 सितंबर 2023 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Early Bird सेल 4 सितंबर को शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक।
  • फोन में 6.7 इंच डिस्‍प्‍ले मिलता है।
  • कैमरा डिपार्टमेंट में फोन 50MP का AI आधारित डुअल कैमरा कैरी कर सकता है।

Realme C51 लॉन्च 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे के लिए निर्धारित है।

Photo Credit: Realme

रियलमी (Realme) भारत में अपना नया स्‍मार्टफोन Realme C51 लॉन्च करने जा रही है। रियलमी का यह फोन कम दाम में फीचरफुल डिवाइस के रूप में पेश किया जा सकता है। फोन का लॉन्च 4 सितंबर के लिए निर्धारित है। अब फोन के लॉन्च में दो दिन से भी कम का समय रह गया है। इसी के चलते कंपनी ने Realme C51 के लॉन्च और सेल से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया है। आइए जानते हैं इसके लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस, प्राइस और सेल ऑफर्स के बारे में सबकुछ। 
 

Realme C51 Early Bird Sale Offer

Realme C51 लॉन्च 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे के लिए निर्धारित है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर फोन का लॉन्च काफी समय पहले टीज किया जा चुका है। अब कंपनी ने इसकी अर्ली बर्ड सेल ऑफर की घोषणा कर दी है। Early Bird सेल 4 सितंबर को शुरू होने जा रही है। यह शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। realme.com से फोन को खरीदा जा सकेगा, साथ ही Flipkart पर भी फोन खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इस सेल के दौरान फोन की खरीद पर कस्टमर Rs 500 का डिस्काउंट पा सकते हैं। यह डिस्काउंट कंपनी ने HDFC, SBI और ICICI बैंक कार्ड के माध्यम से खरीद पर घोषित किया है। 
 

Realme C51 specifications

Realme C51 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.7 इंच डिस्‍प्‍ले मिलता है। फोन में एचडी प्लस रेजॉलूशन दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। रियलमी डिवाइस में UNISOC T612 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 स्टोरेज की पेअरिंग हो सकती है।  
Advertisement

स्टोरेज को लिए फोन में एक्सपेंडेबल फीचर भी दिया जा सकता है, जिसके लिए कहा गया है कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरा डिपार्टमेंट में फोन 50MP का AI आधारित डुअल कैमरा कैरी कर सकता है। इसमें फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है जो कि आर्टीफिशिअल इंटेलिजेंस सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन में 5000mAh कैपिसिटी की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  3. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  4. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  5. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  6. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  7. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  8. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  9. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  10. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.