6,000mAh बैटरी के साथ Realme C25s भारत में लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से कम

Realme C25s स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है, साथ ही फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,999 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 जून 2021 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Realme C25s में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • रियलमी सी25एस में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है
  • फोन में मिलता है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

फोन की सेल भारत में 9 जून से शुरू होगी

Realme C25s स्मार्टफोन को भारत में गुपचुप तरीके से लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर कीमत, डिज़ाइन और सम्पूर्ण स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट है। रियलमी सी25एस फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। रियलमी सी25एस मौजूदा Realme C25 का अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि भारत में अप्रैल में लॉन्च किया गया था। रियलमी सी25एस का डिज़ाइन वनीला Realme C25 की तरह ही है, लेकिन स्पेसिफिकेशन के मामले में नया फोन अपग्रेड्स के साथ आया है।
 

Realme C25s price in India, availability

Realme C25s स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है, साथ ही फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,999 रुपये है। फोन की सेल भारत में 9 जून से शुरू होगी, जिसे आप Realme वेबसाइट, Flipkart और अन्य रिटेलर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं।
Advertisement
 

Realme C25s specifications

रियलमी सी25एस फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.5-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी मल्टी-टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 88.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, TUV Rheinland सर्टिफिकेशन और 570 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB की रैम दी गई है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी है, जिसके 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। कैमरे में सुपर नाइटस्कैप, अल्ट्रा मैक्रो मोड आदि शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

रियलमी सी25एस फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। बैटरी को लेकर कहा गया है कि यह 5 प्रतिशत चार्ज पर 5.65 घंटे तक का Spotify, 70.36 घंटों का स्टैंडबाय टाइम, 2.52 घंटे की कॉलिंग या फिर 1.92 घंटे की व्हाट्सऐप चैटिंग प्रदान करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.