5000mAh बैटरी और 2 कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च होगा Realme C20A, कंपनी ने शेयर किया वीडियो

Realme C20A स्मार्टफोन का डिज़ाइन, कलर ऑप्शन और कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी कंपनी ने अपने Bangladesh Facebook पेज के माध्यम से सार्वजनिक कर दी है। यह फोन Realme C11 (2021) लॉन्च के बाद कंपनी का अगला स्मार्टफोन हो सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 5 मई 2021 15:11 IST
ख़ास बातें
  • Realme C20A में मिलेगी 5,000 एमएएच बैटरी
  • मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस होगा रियलमी सी20ए
  • रियलमी सी20ए के कुछ स्पेसिफिकेशन Realme C20 जैसे हैं

ग्रे और ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा फोन

Realme C20A स्मार्टफोन का डिज़ाइन, कलर ऑप्शन और कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी कंपनी ने अपने Bangladesh Facebook पेज के माध्यम से सार्वजनिक कर दी है। यह फोन Realme C11 (2021) लॉन्च के बाद कंपनी का अगला स्मार्टफोन हो सकता है। बता दें, कंपनी ने हाल ही में रियलमी सी20ए फोन का पोस्टर बांग्लादेश फेसबुक पेज पर साझा किया था, जिसमें फोन की 5,000 एमएएच की बैटरी की जानकारी मिली थी। वहीं, अब कंपनी ने फोन की एक छोटी हैंड-ऑन वीडियो साझा की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फोन में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन दिया गया है।

Realme ने अपने Bangladesh Facebook पेज पर एक शॉर्ट वीडियो साझा की है, जिसमें आगामी Realme C20A फोन को टीज़ किया गया है। इस वीडियो में फोन का डिज़ाइन, कलर ऑप्शन, डिस्प्ले, प्रोसेसर व बैटरी क्षमता देखी जा सकती है। रियलमी सी20ए फोन में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन दिया गया है, इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर वर्गाकार मॉड्यूल में सिंगल रियर कैमरा स्थित दिखा है। फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन के चारों ओर खास तौर पर फोन के निचले हिस्से पर मोटे बेजल्स देखने को मिले हैं। रियलमी सी20ए की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और इसमे ग्रे और ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
 
रियलमी सी20ए फोन Realme C20 का बदला हुआ अवतार हो सकता है, जो कि भारत में पिछले महीने लॉन्च हुआ था। फोन का डिज़ाइन देखने में बिल्कुल रियलमी सी20 जैसा लग रहा है वहीं आगामी फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी रियलमी सी20 जैसे ही हैं। जैसे कि दोनों ही फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर और 6.5 इंच नॉच डिस्प्ले मौजूद है। वहीं, दोनों फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि, फोन के कैमरा सेटअप में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। रियलमी सी20 में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद था।

Realme ने फिलहाल रियलमी सी20ए फोन की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फोन को पहले बांग्लादेश में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल साफ नहीं है कि यह फोन अन्य मार्केट में दस्तक देगा या नहीं। बता दें, रियलमी सी सीरीज़ के तहत भारत में कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है, जिसमें Realme C20, Realme C21 और Realme C25 जैसे फोन्स शामिल है। ऐसे में अटकले लगाई जा सकती है कि रियलमी सी20ए फोन भी भारत में आ सकता है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme C20A, Realme C20A Specifications, Realme C20, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.