Realme C20 हो सकता है कंपनी का अगला स्मार्टफोन

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Realme C20 स्मार्टफोन मॉडल नंबर Realme RMX3061 के साथ कई सर्टिफिकेशन एजेंसियों द्वारा सर्टिफाइड किया जा चुका है, जिसमें FCC, EEC , Indonesia Telecom, Indian BIS और TKDN सर्टिफिकेशन आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2020 15:46 IST
ख़ास बातें
  • कथित रूप से NBTC पर मॉडल नंबर Realme RMX3061 के साथ लिस्ट है फोन
  • वेबसाइट पर मॉडल नंबर के साथ Realme C20 के नाम की हुई है पुष्टि
  • हाल ही में FCC वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3063 फोन हुआ था लिस्ट

Realme कथित रूप से जल्द ला सकती है कई नए स्मार्टफोन

Realme C20 कथित रूप से कंपनी नया फोन होगा, जिसे कंपनी भविष्य में लॉन्च करेगी। सामने आई रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Realme फोन मॉडल नंबर Realme RMX3061 के साथ कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, लेकिन अब-तक यह साफ नहीं हुआ था कि आखिर इस फोन का नाम क्या होगा। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार यह मॉडल नंबर NBTC पर लिस्ट हुआ था, जहां इसके नाम- Realme C20 का भी खुलासा कर दिया गया है।

NBTC सर्टिफिकेशन की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक वेबसाइट पर मॉडल नंबर Realme RMX3061 के साथ Realme C20 का मोनिकर दिया गया है। इसके अलावा, इस सर्टिफिकेशन से कथित रूप से पुष्टि होती है कि रियलमी सी20 एक 4जी स्मार्टफोन होगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रियलमी सी20 स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन एजेंसियों द्वारा सर्टिफाइड किया जा चुका है, जिसमें  FCC, EEC , Indonesia Telecom, Indian BIS और TKDN सर्टिफिकेशन आदि शामिल हैं।
Advertisement

आपको बता दें, हाल ही में FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3063 स्मार्टफोन लिस्ट हुआ था, जिसके नाम का भी फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, यह मॉडल नंबर Realme RMX3061 से काफी मिलता-जुलता है। ऐसे में माना जा सकता है कि यह रियलमी सी20 का ही कोई वेरिएंट होगा। एफसीसी लिस्टिंग से खुलासा हो चुका है कि यह फोन 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। इसके अलावा फोन में वर्गाकार रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप स्थित होगा। वहीं, फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI 1.0 पर काम करेगा।  

फिलहाल, रियलमी सी20 से संबंधित केवल यही जानकारी सामने आई है। हालांकि, इतने सर्टिफिकेशन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme C20, Realme RMX3061, Realme RMX3063, Realme, FCC, NBTC
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.