Realme C15 नए प्रोसेसर के साथ भारत मे लॉन्च, जानें कीमत

Realme C15 Qualcomm Edition की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आप 10,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2020 10:15 IST
ख़ास बातें
  • Realme C15 Qualcomm Edition में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • रियलमी सी15 क्वालकॉम एडिशन में मिलेगा 64 जीबी स्टोरेज
  • नए फोन के स्पेसिफिकेशन पुराने मीडियाटेक वेरिएंट जैसे ही हैं

फोन आपको पावर ब्लू और पावर सिल्वर रंग के विकल्पों में मिलेगा।

Realme C15 Qualcomm Edition को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और यह उन्हीं स्पेसिफिकेशन से लैस है, जिसके साथ फोन का मीडियाटेक वेरिएंट पेश किया गया था अंतर केवल प्रोसेसर का है। जहां रियलमी सी15 फोन जो कि Realme C12 फोन के साथ अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था, वो मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस था, वहीं नया क्वालकॉम वेरिएंट स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इस फोन में आपको पुराने रियलमी सी15 मीडियाटेक वेरिएंट जैसा रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलेंगे। साथ ही नए फोन के कलर ऑप्शन भी वैसे ही हैं।
 

Realme C15 Qualcomm Edition price in India, availability

रियलमी सी15 क्वालकॉम एडिशन की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आप 10,999 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन आपको पावर ब्लू और पावर सिल्वर रंग के विकल्पों में मिलेगा। Realme C15 Qualcomm Edition की सेल Flipkart और Realme.com पर 29 अक्टूबर यानी आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
Advertisement
 

Realme C15 Qualcomm Edition specifications

जैसे कि हमने बताया रियलमी सी15 क्वालकॉम एडिशन के स्पेसिफिकेशन अपने पुराने रियलमी सी15 मीडियाटेक प्रोसेसर की तरह ही हैं। डुअल-सिम रियलमी सी15 एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का मिनी-ड्रॉप (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 88.7 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 420 निट्स ब्राइटनेस के साथ। एलसीडी डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी LPDDR4x रैम से लैस है।

अब बात कैमरा सेटअप है। रियलमी सी15 में चार रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.2 लेंस से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है, एफ/ 2.25 लेंस के साथ। दो मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स इस सेटअप का हिस्सा हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है।
Advertisement

क्वालकॉम एडिशन में स्टोरेज 64 जीबी तक मौजूद है और फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट है। Realme C15 के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, 4जी, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फिंगरप्रिंट स्कैनर और मैगनेटिक इंडक्शन सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। Realme C15 का डाइमेंशन 164.5x75.9x9.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Built well
  • Bad
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
  • 4GB variant isn’t good value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.