Realme C12 और Realme C15 एक-दूसरे से कितने अलग?

आपकी सहूलियत के लिए हमने कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Realme C12 की तुलना Realme C15 स्मार्टफोन से की है और यह जानने की कोशिश की है कि दोनों Realme हैंडसेट एक-दूसरे से कितने अलग हैं?

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 अगस्त 2020 10:59 IST
ख़ास बातें
  • Realme C15 में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • Realme C12 में मौजूद है 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट
  • दोनों ही फोन 6,000 एमएएच की बैटरी से हैं लैस

Realme C12 और Realme C15 में मौजूद है 6.5 इंच की स्क्रीन

Realme ने अपनी C सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं, जो हैं Realme C12 और Realme C15। यह दोनों ही फोन कंपनी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किए गए हैं। जहां रियलमी सी12 को जुलाई महीने में पेश किए गए Realme C11 के अपग्रेड के तौर उतारा गया है, वहीं रियलमी सी15 के ज़रिए कंपनी ने क्वाड रियर कैमरा सेटअप को अपनी C सीरीज़ का हिस्सा बनाया है। कीमत के लिहाज़ से इन दोनों ही फोन में 1000 रुपये का अंदर देखने को मिलेगा, लेकिन स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के मामले में दोनों ही स्मार्टफोन काफी हद तक एक-जैसे ही हैं। जैसे रियलमी सी12 और रियलमी सी15 दोनों ही फोन में आपको वाटरड्रॉप नॉच और एक जैसा डिज़ाइन प्राप्त होगा। यहां तक की फोन की बैटरी भी एक जैसी है। इसके अलावा दोनों फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह दी गई है। वहीं, इनमें आपको रीवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। कलर ऑप्शन की बात करें, तो रियलमी सी12 और रियलमी सी15 दोनों ही फोन आपको एक जैसे दो विकल्प में मिलेंगे।

इन सभी समानताओं को देखकर यदि आप दुविधा में पड़ गए हैं कि आखिर दोनों फोन में अंतर क्या है, तो आपकी इस परेशानी का हल हम अपने इस कम्पेरिज़न लेख में लेकर आए हैं। आपकी सहूलियत के लिए हमने कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Realme C12 की तुलना Realme C15 स्मार्टफोन से की है और यह जानने की कोशिश की है कि दोनों Realme हैंडसेट एक-दूसरे से कितने अलग हैं?
 

Realme C12 vs Realme C15: Price in India

रियलमी सी12 की कीमत भारत में 8,999 रुपये है। यह दाम फोन के एक मात्र 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। दूसरी तरफ, रियलमी सी15 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आप 10,999 रुपये में खरीद पाएंगे। जैसे कि हमने बताया कि Realme C12 और Realme C15 दोनों ही फोन आपको एक जैसे दो विकल्प मिलेंगे, तो वो दो विकल्प हैं पावर ब्लू और पावर सिल्वर।
 
 

Realme C12 vs Realme C15: Specifications

दोनों ही फोन डुअल-सिम को सपोर्ट करते हैं और एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर काम करते हैं। इसके अलावा दोनों ही फोन में आपको 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, दोनों ही फोन के एलसीडी डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौजूद है। साथ ही यह दोनों ही फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस हैं। दोनों ही डिवाइस में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट सपोर्ट दिया गया है। रियलमी सी12 और रियलमी 15 दोनो ही फोन में आपको 6,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए दोनों ही फोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, 4जी, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आते हैं। Realme C12 और Realme C15 के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह दी गई है। दोनों ही स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.5x75.9x9.8 मिलीमीटर और वज़न 209 ग्राम है।

यह तो हुई एक जैसे फीचर्स व स्पेसिफिकेशन की बात, अब बात करते हैं दोनों फोन में मौजूद अंतर की। रियलमी सी15 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं रियलमी सी12 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल के साथ आता है।
Advertisement

स्मार्टफोन में मौजूद सबसे बड़े अंतर की बात करें, तो वह है कैमरा कॉन्फिग्रेशन। जी हां, रियलमी सी15 स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और बाकि के दो कैमरे 2 मेगापिक्सल के हैं। वहीं, दूसरी ओर रियलमी सी12 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और बाकि दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं।
Advertisement

यही नहीं, रियलमी सी15 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जबकि रियलमी सी12 में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
 
रियलमी सी12 बनाम रियलमी सी15

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.50 इंच6.50 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो जी35मीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
3 जीबी3 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
6000 एमएएच6000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
720x1600 पिक्सल720x1600 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.506.50
रिज़ॉल्यूशन
720x1600 पिक्सल720x1600 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
20:920:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो जी35मीडियाटेक हीलियो जी35
रैम
3 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकस
हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
हांहां
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल (f/2.0)8-मेगापिक्सल

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
Realme UIRealme UI

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन-
ब्लूटूथ
हांहां
माइक्रो यूएसबी
हांहां
सिम की संख्या
22

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हां-
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.