Realme C12 में कितना दम? पहली नज़र में...

आज, हम Realme C12 को देखने जा रहे हैं, जो C11 से बहुत अलग नहीं है। इसका मतलब यह है कि नया फोन Realme C3 और Narzo 10A से काफी मेल खाएगा। मुख्य अंतर बैटरी और कैमरों जैसे कुछ क्षेत्रों में होगा।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 18 अगस्त 2020 18:48 IST
ख़ास बातें
  • Realme C12 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की भारत में कीमत 8,999 रुपये है
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और MediaTek Helio G35 प्रोसेसर शामिल
  • आइए देखते हैं कि रियलमी सी12 पहली नज़र में कितना दमदार लगता है

Realme C12 की भारत में कीमत 8,999 रुपये है

Realme C12 और Realme C15 भारत में लॉन्च हो गए हैं। कंपनी को Realme C11 (रिव्यू) को लॉन्च किए अभी एक महीना भी नहीं हुआ कि अब कंपनी ने इसी सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। हालांकि भारत में हाल ही में जीएसटी बढ़ोतरी और कुछ अन्य कारणों के चलते सभी स्मार्टफोन ब्रांड्स ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों को बढ़ाया है और सबसे ज्यादा प्रभावित बजट सेगमेंट हुआ है। इस बढ़ोतरी के चलते रियलमी के पोर्टफोलियो में स्मार्टफोन की कीमतों में बड़े गैप आ गए हैं और ये दो नए मॉडल इसी गैप को भरेंगे। रियलमी सी12 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है, जबकि, रियलमी सी15 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है।

आज, हम Realme C12 को देखने जा रहे हैं, जो C11 से बहुत अलग नहीं है। इसका मतलब यह है कि नया फोन Realme C3 और Narzo 10A से काफी मेल खाएगा। मुख्य अंतर बैटरी और कैमरों जैसे कुछ क्षेत्रों में होगा। हमने शुरू में आपको दोनों फोन को लेकर अपनी पहली राय एक साथ देने की योजना बनाई थी, क्योंकि ये लगभग एक समान हैं। दुर्भाग्य से, रियलमी ने ज्यादा कीमत वाले मॉडल को भेजने में थोड़ा विलंब किया है, इसलिए आज यहां हम आपको सिर्फ Realme C12 को लेकर हमारा फर्स्ट इंप्रेशन देने जा रहे हैं।
Advertisement


Realme C12 एक स्टैंडर्ड पीले डब्बे में आता है। इस बार कंपनी ने बजट फोन के डब्बे में से केस (कवर) को गायब कर दिया है। इसके अलावा इसमें एक बड़ा चार्जर और एक फोन मिलता है। रियलमी सी12 की मुख्य विशेषता इसकी 6,000mAh की बैटरी है। यह Realme C11 में मिलने वाली क्षमता से 1,000mAh ज्यादा है, जिसकी वजह से C12 तुलनात्मक रूप से मोटा और भारी है।
Advertisement

ऑल-प्लास्टिक बॉडी मजबूत लगती है। Realme ने फोन के पीछे एक नया पैटर्न दिया है। बनावट पकड़ को आसान बनाने में मदद करती है और उंगलियों के निशान को कम पकड़ती है। हमे पावर ब्लू वेरिएंट प्राप्त हुआ है और यह फोन पावर सिल्वर में भी उपलब्ध है।

Realme C12 में दो नैनो-सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए ट्रिपल-स्लॉट ट्रे है। नीचे एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है, एक हेडफोन जैक और एक स्पीकर शामिल है। बैक पर एक कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर है, जिस तक आसानी से पहुंचने के लिए शायद आपकी उंगली का लंबा होना आवश्यक हो।
Advertisement
 

डिस्प्ले वही है जो आपको Realme C11 पर मिलता है। यह एक 6.5 इंच एचडी + (1,600x720) पैनल है, जिसमें नीचे एक मोटी चिन है और ऊपर की ओर एक वाटरड्रॉप नॉच। डिस्प्ले में रंग तो बजट फोन के हिसाब से सभ्य थे, लेकिन ब्राइटनेस थोड़ी कम थी। व्यूइंग एंगल ज्यादा वाइड नहीं है। यदि आप फोन के कोण को ज़रा भी बदलते हैं तो डिस्प्ले के किनारे काले प्रतीत होते हैं।
Advertisement

आपको Realme C12 में Realme C11 में शामिल MediaTek Helio G35 प्रोसेसर ही मिलता है। शुक्र है, सी12 में 3 जीबी रैम मिलती है, इसलिए सामान्य उपयोग सी11 की तुलना में थोड़ा फास्ट होना चाहिए। इसमें 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। अभी तक हमारा अनुभव अच्छा रहा है, लेकिन निश्चित रूप से इंटरफेस ज्यादा फास्ट महसूस नहीं होता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि बहुत सारे ऐप और डेटा लोड करने पर यह कैमरा परफॉर्म होता है।

रियलमी सी12 Realme UI 1.0 पर चलता है, जो कि इस समय Android 10 पर आधारित है। इस समय फोन में अनचाहे ऐप्स थोड़ा कम हैं। Realme अपने स्वयं के बजाय Google के डायलर और मैसेज ऐप को उपयोग कर रही है। यह एक बढ़ता हुआ ट्रेंड है, जिसे हम बीबीके के अन्य स्मार्टफोन ब्रांडों जैसे Vivo, Oppo और OnePlus में भी देख रहे हैं।
Advertisement
 

Realme C12 का कैमरा मॉड्यूल C11 के समान है, लेकिन दो सेंसर के बजाय इसमें तीन मिलते हैं। इसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। यह Realme C11 के समान है। कैमरा कैसा परफॉर्म करता है यह तो इसकी टेस्टिंग के बाद ही पता चलेगा। रिव्यू पढ़ने के लिए आपको ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

Realme C15 और Realme C12, Realme C11 के ऊपर एक मामूली बदलाव प्रतीत होते हैं, लेकिन सी-सीरीज़ और रियलमी 6-सीरीज़ के बीच कीमत में बड़े अंतर को भरने के लिए यह अच्छे विकल्प हैं। रियलमी के पास Narzo 10A भी है, जिसकी कीमत नए मॉडलों से मेल खाती है। इसकी बैटरी नए मॉडल से बड़ी नहीं है, लेकिन यह फास्ट प्रोसेसर के साथ आता है। क्या रियलमी सी12 में बड़ी बैटरी का शामिल होना इसे 8,999 रुपये कीमत के लायक बनाता है? एक बार जब हम इसको अच्छी तरह से रिव्यू कर लेंगे, तो हमारे पास इस सवाल का एक स्पष्ट उत्तर होगा, इसलिए Gadgets 360 के साथ बने रहें।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Built well
  • Bad
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.