Realme C11 की सेल आज दोपहर 12 बजे, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme C11 फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 7,499 रुपये है। जैसे कि हमने बताया इस स्मार्टफोन में दो कलर ऑप्शन दिए जाएंगे, वो हैं- रिच ग्रीन और रिच ग्रे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 सितंबर 2020 09:57 IST
ख़ास बातें
  • Realme C11 स्मार्टफोन की कीमत 7,499 रुपये है
  • रियलमी सी11 में आपको दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे
  • सेल Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी

Realme C11 ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है

Realme C11 स्मार्टफोन की सेल आज एक बार फिर भारत में आयोजित की जाएगी। यह स्मार्टफोन भारत में जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था, जो कि वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा रियलमी सी11 स्मार्टफोन में आपको रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी प्राप्त होगा। खरीद के लिए इस स्मार्टफोन में दो कलर ऑप्शन दिए गए हैं। कॉम्पिटिटर की बात करें, तो रियलमी सी11 स्मार्टफोन मार्केट में Redmi 9 और Samsung Galaxy M01 जैसे स्मार्टफोन को टक्कर देता है। हालांकि, इस फोन को Realme C3 के टोन-डाउन वर्ज़न के तौर पर डिज़ाइन किया गया है, जो कि भारत में फरवरी में लॉन्च किया गया था।
 

Realme C11 price in India, sale details

रियलमी सी11 फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 7,499 रुपये है। जैसे कि हमने बताया इस स्मार्टफोन में दो कलर ऑप्शन दिए जाएंगे, वो हैं- रिच ग्रीन और रिच ग्रे। वहीं, फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होने वाली है।
 

Realme C11 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) का मिनी ड्रॉप डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है। Realme C11 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है और यह 2 जीबी LPDDR4X रैम के साथ आता है।

फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर आता है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस आता है, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर आता है। फोन में एआई ब्लूटी, फिल्टर मोड, एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर पहले से इंस्टॉल आते हैं।
Advertisement

Realme C11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

रियलमी सी11 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 31.9 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.9x9.1 मिलीमीटर है और वज़न 196 ग्राम।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Incredible battery life
  • Looks good, easy to handle
  • Average display
  • Bad
  • Weak overall performance
  • Only 2GB of RAM
  • Poor low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.