Realme 7 आया सुर्खियों में, 1 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

वीबो पर एक लीक संकेत देता है कि तीन कंपनियां - Honor, ZTE और Realme आने वाले 1 सितंबर को अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती हैं। यदि यह सच हो जाता है, तो रियलमी इस तारीख को नए Realme 7 को पेश कर सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 अगस्त 2020 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Realme के मार्केटिंग चीफ ने किया एक रियलमी फोन के लॉन्च की ओर इशारा
  • Realme 7 होने की तरफ इशारा
  • एक लीक का दावा कि 1 सितंबर को रियलमी करेगी एक लॉन्च इवेंट आयोजित

Realme 7 मौजूदा Realme 6 का अपग्रेड होगा

Realme 7 को जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के चीफ मार्केटिंग अधिकारी Xu Qi Chase ने वीबो पर Realme 7 की संभावित घोषणा को टीज़ किया है।। नया डिवाइस इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए Realme 6 का अपग्रेड होगा। एक अलग लीक से पता चलता है कि Realme अगले महीने 1 सितंबर को चीन में एक इवेंट की मेजबानी कर सकती है और काफी संभावना है कि कंपनी इस इवेंट में Realme 7 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करे। लॉन्च की तारीख के बारे में रियलमी ने फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की है।

चेस ने नई सीरीज़ के आगमन पर संकेत देने के लिए एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक सोडा कैन है शामिल है। इस कैन पर नंबर 7 लिखा दिखाई दे रहा है। उन्होंने डिवाइस को लेकर कोई और जानकारी साझा नहीं की है। अब जब टीज़र पोस्ट होने शुरू हो गए हैं, निकट भविष्य में और अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद की जा सकती है।
Advertisement

वीबो पर एक अलग लीक संकेत देता है कि तीन कंपनियां - Honor, ZTE और Realme आने वाले 1 सितंबर को अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती हैं। यदि यह सच हो जाता है, तो रियलमी इस तारीख को नए Realme 7 को पेश कर सकती है।

हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि यह Realme 7 सीरीज़ ही लॉन्च करे। यह पूरी तरह से एक नई सीरीज़ भी हो सकती है। उम्मीद है कि Realme भविष्य में इसे लेकर अधिक स्पष्टता देगी।
Advertisement

टिपस्टर Digital Chat Station ने अलग से लीक किया है कि रियलमी भविष्य में दो फोन लॉन्च करना चाहती है। इन दोनों डिवाइसों के लाइटवेट होने की अफवाह है और साथ ही लंबी बैटरी लाइफ से लैस होने की भी। रियलमी डिवाइसों में से एक में 65W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,300mAh की बैटरी होने की उम्मीद है जबकि दूसरे में 65W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी। दोनों डिवाइसों का वज़न 200 ग्राम से कम होने की उम्मीद है और यह 8 एमएम पतले हो सकते हैं।
Advertisement

टिपस्टर के लीक में बताए दो डिवाइस Realme 7 और Realme 7 Pro भी हो सकते हैं। हालांकि, यह एक बार फिर से केवल अनुमान है। इसकी स्पष्ट जानकारी केवल कंपनी द्वारा ही दी जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 7, Realme 7 Pro, Realme 7 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  2. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.