Realme 7 5G इस दिन होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन लीक

Realme 7 5G स्मार्टफोन 19 नवंबर 2020 को पेश किया जाएगा। यह इवेंट 10 AM GMT (भारतीय समयानुसार 3:30PM बजे) शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 नवंबर 2020 11:34 IST
ख़ास बातें
  • 19 नवंबर को लॉन्च होगा Realme 7 5G
  • रियलमी 7 5जी स्मार्टफोन यूके में होगा लॉन्च
  • रियलमी 7 5जी फोन Realme V5 का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है

Realme 7 5G में मिलेगा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर

Realme 7 5G स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख सामने आ गई है। यह स्मार्टफोन 19 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसका खुलासा खुद रियलमी के आधिकारिक यूके ट्विटर हैंडल द्वारा किया गया है। आपको बता दें, रियलमी 7 5जी कंपनी की मौजूदा रियलमी 7 सीरीज़ की अगला स्मार्टफोन होगा, जिसमें पहले से Realme 7 4G, Realme 7 Pro और Realme 7i स्मार्टफोन शामिल हैं। हाल ही में यह फोन NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, इस लिस्टिंग से सामने आया था कि यह फोन Realme V5 का ग्लोबल वर्ज़न हो सकता है।
 

Realme UK के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा एक पोस्टर साझा किया गया है। इस पोस्टर में जानकारी दी गई है कि Realme 7 5G स्मार्टफोन 19 नवंबर 2020 को पेश किया जाएगा। यह इवेंट 10 AM GMT (भारतीय समयानुसार 3:30PM बजे) शुरू किया जाएगा। लॉन्च इवेंट को कंपनी के फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर हैंडल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। लॉन्चिंग तारीख व समय के अलावा इस पोस्ट के जरिए फोन के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, इस ट्विटर पोस्ट में स्मार्टफोन की तस्वीर साझा की गई है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए सिंगल होल-पंच कटआउट स्थित है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटडे-फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया यह स्मार्टफोन हाल ही में NBTC वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जहां से पता चलता था कि रियलमी 7 5जी मॉडल नंबर RMX2111 के साथ आ सकता है। यह पहले Realme V5 से जुड़ा था, जो अगस्त में चीन में लॉन्च हुआ था। हालांकि, यदि यह Realme V5 का रीब्रांडेड वर्ज़न होता है, तो हम समान स्पेसिफिकेशन्स की उम्मीद कर सकते हैं।
 

Realme 7 5G price (expected)

लीक के अनुसार, रियलमी 7 5जी की कीमत 1,499 चीनी युआन (लगभग 17,000 रुपये) होने का दावा है, जिसमें 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा, जबकि इसके 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 चीनी युआन (लगभग 21,400 रुपये) बताई गई है।
 

Realme 7 5G specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन्स की बात करते हैं। Realme 7 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट, होल-पंच डिज़ाइन और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 चिपसेट और 6.5-इंच का डिस्प्ले हो सकता है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलने की जानकारी है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल सेंसर शामिल होंगे। टिप्सटर अभिषेक यादव ने यह भी बताया कि Realme 7 5G में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर होगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 30W फास्ट चार्जिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और 9.1 एमएम मोटाई की बात भी कही गई है। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है। ये सभी स्पेसिफिकेशन Realme V5 के समान हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 720

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  2. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  5. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  6. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  7. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  8. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  9. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  10. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.