Realme 5s में होगा इस प्रोसेसर का इस्तेमाल

Realme 5s Processor: रियलमी 5एस 20 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले इस बात की पुष्टि हो गई है कि आखिर Realme ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में किस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 नवंबर 2019 11:16 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 5एस के बैक पैनल पर हैं चार रियर कैमरे
  • Realme 5s के साथ Realme X2 Pro भी होगा लॉन्च
  • Realme 5s के पिछले हिस्से में है 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर

Realme 5s Launch Date in India: रियलमी 5एस से 20 नवंबर को उठेगा पर्दा

Photo Credit: Flipkart

Realme 5s Launch Date in India: रियलमी 5एस भारत में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा, आधिकारिक लॉन्च से पहले Realme धीरे-धीरे अपने आगामी स्मार्टफोन से संबंधित अहम जानकारियों से पर्दा उठा रही है। अब रियलमी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि आखिर Realme 5s में किस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। Flipkart पर रियलमी 5एस के लिए बने टीज़र पेज़ से इस बात की जानकारी सामने आई है। Realme 5 Series के अंतर्गत रियलमी 5एस तीसरा वेरिएंट होगा, कंपनी पहले ही भारत में Realme 5 और Realme 5 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है। 20 नवंबर को Realme 5s के साथ भारत में Realme X2 Pro स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जाएगा।
 

Realme 5s specifications

फ्लिपकार्ट टीज़र पेज़ को अपडेट किया गया है, टीज़र पेज़ से इस बात का पता चला है कि रियलमी 5एस में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा लेकिन तस्वीर में स्नैपड्रैगन 655 लिखा नज़र आ रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह गलती से लिखा गया है क्योंकि इस नाम से क्वालकॉम ने कोई भी चिपसेट को लॉन्च नहीं किया है, इसके अलावा टीज़र पेज़ पर ऐम्बेड की गई वीडियो में भी स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट का जिक्र किया गया है।  
Advertisement
 

Realme 5s Launch Date in India: रियलमी 5एस होगा 20 नवंबर को भारत में लॉन्च
Photo Credit: Flipkart

Oppo A9 2020, Xiaomi Mi A3, Redmi Note 8, Moto G8 Plus, Oppo A11 समेत कई अन्य स्मार्टफोन Snapdragon 665 SoC के साथ लॉन्च किए गए हैं। आगामी रियलमी 5एस (Realme 5s) स्मार्टफोन में 6.51 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप-नॉच है जिसमें सेल्फी कैमरा सेंसर को जगह दी गई है।


Flipkart टीज़र पेज़ से इस बात का संकेत मिलता है कि रियलमी 5एस डायमंड कट बैक पैनल डिज़ाइन और चार रियर कैमरों के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा टीज़र पेज़ से इस बात की पुष्टि हो गई है कि Realme 5s में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा।

इसके अलावा रियलमी 5एस के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक भी देखने को मिली है। फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। जैसा कि हमने आपको 20 नवंबर को रियलमी 5एस के साथ रियलमी एक्स2 प्रो को भी लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.