Realme 3i का रिव्यू

Realme 3i बजट स्मार्टफोन की भीड़ में अपने लिए खास जगह हासिल करने में कामयाब होगा? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 25 जुलाई 2019 12:49 IST
ख़ास बातें
  • 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले पैनल है रियलमी 3आई में
  • Realme 3i एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है
  • रियलमी 3आई में हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है

Realme 3i की कीमत 7,999 रुपये से शुरू

Realme ने हाल ही में भारतीय मार्केट में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X (रिव्यू) को लॉन्च किया था। इसके साथ नए बजट स्मार्टफोन Realme 3i को भी उतारा गया। देखा जाए तो यह कुछ महीने पहले लॉन्च किए गए रियलमी 3 (रिव्यू) का ही वेरिएंट है। कंपनी के मुताबिक, इस फोन को रियलमी सी2 (रिव्यू) और रियलमी 3 के बीच की दूरी तो पाटने के लिए उतारा गया है। 10,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में पहले से कई दमदार प्रोडक्ट मार्केट में मौज़ूद है। हर कीमत में एक ही कंपनी का कोई ना कोई प्रोडक्ट उपलब्ध है। देखा जाए तो रियलमी के लिए रियलमी सी2 के महंगे वेरिएंट और रियलमी 3 के सस्ते वेरिएंट की कीमत में थोड़ा अंतर है। यहीं, रियलमी 3आई अपने लिए जगह बनाने की कोशिश कर रहा है।।

रियलमी 3आई के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन रियलमी 3 वाले ही हैं। लेकिन दोनों फोन के बीच मुख्य अंतर प्रोसेसर और डिज़ाइन का है। क्या रियलमी 3आई बजट स्मार्टफोन की भीड़ में अपने लिए खास जगह हासिल करने में कामयाब होगा? आइए जानते हैं...
Advertisement


रियलमी 3आई डिज़ाइन

रियलमी 3आई का डाइमेंशन और वज़न रियलमी 3 से पूरी तरह से मेल खाता है। 175 ग्राम वज़न को ज्यादा नहीं कहा जा सकता और इसे हाथों में ग्रिप करना आसान है। नया हैंडसेट पिछले हिस्से पर डायमंड पैटर्न और मैट फिनिश के साथ आता है। डायमंड पैटर्न रियलमी सी2 की तरह है। हमने रियलमी 3आई के डायमंड ब्लैक फिनिश यूनिट को रिव्यू किया है। यह ब्लैक से ज़्यादा रॉयल ब्लू होने का एहसास देता है। फोन डायमंड ब्लू और डायमंड रेड रंग में भी उपलब्ध है।
Advertisement

फ्रंट पैनल पर 6.2 इंच का एचडी+ (720x 1520 पिक्सल) पैनल है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। बेज़ल बेहद ही पतले हैं। लेकिन निचले हिस्से का बॉर्डर थोड़ा चौड़ा है। फोन में ड्यूड्रॉप नॉच है जिस कारण से यह मॉडर्न लगता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस अच्छी है। कलर्स पंची हैं और व्यूइंग एंगल भी काफी अच्छे हैं। कम रिजॉल्यूशन से कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन ज़्यादा रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले से तुलना करने पर रियलमी 3आई में शार्पनेस की कमी साफ नज़र आती है।
 

रियलमी 3आई में पावर और वॉल्यूम बटन अच्छा रिस्पॉन्स देते हैं। इनकी पोज़ीशन भी अच्छी है। बायीं तरफ तीन स्लॉट है। इसमें दो नैनो सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए जगह है। डुअल वीओएलटीई के लिए भी सपोर्ट है। निचले हिस्से पर स्पीकर, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है।
Advertisement

डायमंड पैटर्न फिनिश के कारण अच्छी ग्रिप मिलती है। उंगलियों के निशान आसानी से नज़र नहीं आते। फिंगरप्रिंट सेंसर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है और यह अच्छा काम करता है। इसमें फेस रिकग्निशन भी है और यह अन्य रियलमी स्मार्टफोन की तरह तेज़ी से काम करता है।
Advertisement

रिटेल बॉक्स में रियलमी 3आई के साथ एक सिलिकॉन कवर, 10 वॉट का पावर एडपटर, माइक्रो-यूएसबी केबल, सिम इजेक्टर टूल और कुछ ज़रूरी कागज़ात मिलते हैं।
 

रियलमी 3आई स्पेसिफिेकेशन और सॉफ्टवेयर

रियलमी 3आई में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, जबकि रियलमी 3 हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आता है। यह बड़ी कटौती नहीं है, क्योंकि हीलियो पी60 एक सक्षम ऑक्टा-कोर चिपसेट है। लॉन्च के वक्त रियलमी ने फोन के दो वेरिएंट पेश किए थे। रियलमी 3आई का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 7,999 रुपये का है, जबकि 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। हमने पावरफुल वेरिएंट को रिव्यू किया है।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रियलमी 3आई सिंगल-बैंड वाई-फाई 802.11बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, यूएसबी-ओटीजी, एफएम रेडियो और अन्य आम सेंसर्स के साथ आता है।
 

रियलमी एक्स की तरह रियलमी 3आई भी लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से लैस है। इसमें एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 है। इसमें जून 2019 का सिक्योरिटी पैच है। वहीं, कलरओएस के फीचर में कोई बदलाव नहीं है।

अब ऐप ड्रॉअर पहले से इनेबल रहता है। लेकिन आप चाहें तो सिंगल लेयर्ड यूआई पर स्विच कर सकते हैं। फोन में कई ऐप पहले से इंस्टॉल हैं। इनमें से सभी थर्ड पार्टी ऐप को अनइंस्टॉल किया जा सकता है। आपको स्मार्ट साइडबार जैसे शॉर्टकट मिलेंगे।

गूगल के डिजिटल वेलबिइंग फीचर को अभी भी जगह नहीं मिली है। इसके अलावा रियलमी ने अभी एंड्रॉयड 9 के बैटरी ग्राफ का एक्सेस नहीं दिया है।
 

रियलमी 3आई परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ

हमने रियलमी 3आई के 4 जीबी रैम वेरिएंट को कई दिनों तक इस्तेमाल किया। ऐप आसानी से लोड हुए। मेन्यू को एक्सेस करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। फोन गर्म भी नहीं हुआ। गेमिंग के दौरान फोन गर्म ज़रूर होता है। लेकिन इतना ज़्यादा नहीं कि परेशानी हो।
 

गेमिंग में भी रियलमी 3आई को कमज़ोर नहीं माना जा सकता। आपको PUBG Mobile जैसे पावरफुल गेम्स को लोअर सेटिंग्स पर खेलना होगा। लेकिन गेमप्ले पर कोई असर नहीं पड़ता। हम इस फोन पर 40 मिनट का पबजी मोबाइल राउंड जीतने में सफल रहे। लेकिन इस दौरान बैटरी खपत और फोन के गर्म होने को लेकर कोई शिकायत नहीं हुई। कलरओएस में गेम स्पेस नाम का एक फीचर है जो अपने आप ही स्क्रीन की ब्राइटनेस को लॉक कर देता है और सिस्टम के रिसोर्सेज़ को गेम की ओर ट्रांसफर कर देता है।

गेमिंग के दौरान हमें एक ही दिक्कत हुई। लाउडस्पीकर की पोज़ीशन ऐसी है कि यह आसानी से ब्लॉक हो जाता है। ऐसा ही वीडियो देखने के दौरान भी होता है। रियलमी 3आई के स्पीकर से ऊंची आवाज़ आती है। लेकिन ऑडियो की क्वालिटी बेहद ही औसत है। अगर आप वायर्ड हेडसेट इस्तेमाल करते हैं तो रियलमी पावर साउंड कस्टमाइज़ेशन के ज़रिए आवाज़ को नियंत्रित कर सकते हैं।

अब बात कैमरे की। यहां भी रियलमी 3 से बहुत अंतर नहीं है। रियलमी 3आई में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है जो पोर्ट्रेट के लिए डेप्थ आंकने का काम करता है।
 

क्रोमाबूस्ट मोड में रियलमी 3आई से लिया गया लैंडस्केप शॉट। फुल-साइज़ तस्वीर देखने के लिए टैप करें।

रियलमी 3आई पर पोर्ट्रेट मोड में ली गई तस्वीर। फुल-साइज़ तस्वीर देखने के लिए टैप करें

Realme 3i के कैमरा सैंपल फुल-साइज़ में देखने के लिए टैप करें


पीडीएएफ के कारण कैमरा तेज़ी से फोकस करता है। लेकिन इसके लिए सब्जेक्ट पर पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए। लैंडस्केप शॉट ठीक-ठाक डिटेल के साथ आते हैं। लेकिन छोटे पत्ते या दूर के पेड़ के डिटेल कैपचर नहीं होते। रोशनी के विपरीत में फोटो खींचने पर हमारा सामना क्रोमेटिक एबरेशन से भी हुआ।

क्लोज-अप शॉट आम तौर पर ठीक-ठाक आए। लेकिन कुछ मैक्रोज़ शॉट काफी फ्लैट थे। 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर डेप्थ आंकने का अच्छा काम करता है। लेकिन कुछ मौकों पर इंसानों के पोर्ट्रेट लेते वक्त फोन ने किनारों को ठीक से डिफाइन नहीं किया।
 

Realme 3i पर क्रोमाबूस्ट में ली गई तस्वीर। फुल-साइज़ तस्वीर देखने के लिए टैप करें

रियलमी 3आई पर नाइटस्केप मोड में ली गई तस्वीर। फुल-साइज़ तस्वीर देखने के लिए टैप करें
 

फोन में क्रोमा बूस्ट और नाइटस्केप जैसे क्रिएटिव मोड भी हैं। पेड़ों को शूट करते वक्त क्रोमा बूस्ट को इस्तेमाल नहीं करने का सुझाव देंगे। क्योंकि ग्रीन टोन बहुत ज़्यादा एग्जीजेरेट हो जाता है। हालांकि, लैंडस्केप शॉट को कलर के बूस्ट होने से फायदा हो सकता है।

नाइटस्केप काम करता है। लेकिन रियलमी एक्स इतना नहीं। संभवतः ऐसा सेंसर के कारण होता है। नाइट सीन ज़्यादा ब्राइट लगते हैं। लेकिन ग्रेन और क्रोमा नॉयज की शिकायत रहती है। नाइटस्केप इनबेल रहने पर कैमरा क्लॉज-अप शॉट में फोकस करने में पिछड़ता है और लैंडस्केप में डिटेल की कमी साफ झलकती है।

 

Realme 3i के कैमरा सैंपल फुल साइज़ में देखने के लिए टैप करें

Realme 3i पर पोर्ट्रेट मोड में ली गई तस्वीर। फुल-साइज़ तस्वीर देखने के लिए टैप करें


13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा बहुत बुरा नहीं है। अगर आप धैर्य रखते हैं और रोशनी पर्याप्त है तो आप काम के शॉट लेने में सफल होंगे। यहां भी पोर्ट्रेट मोड है। लेकिन ब्लर इफेक्ट बेहद ही आक्रामक है और यह आर्टिफिशियल लगता है। आप इसे नियंत्रित भी नहीं कर सकते।

रियलमी 3आई से आप 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। लेकिन कोई स्टेबलाज़ेशन नहीं है। 720 पिक्सल पर भी  वीडियो स्टेबलाइज़ नहीं है जो निराश करने वाली बात है। इमेज क्वालिटी बेहद ही औसत है। लेकिन फोकस करने की स्पीड बुरी नहीं है। कम से कम पर्याप्त रोशनी में।

फोन की बैटरी 4,230 एमएएच की है। यह हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में 16 घंटे 59 मिनट तक चली। जिसे अच्छा माना जाएगा। हम आसानी से फोन करीब डेढ़ दिन इस्तेमाल कर पाए।

फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट नहीं है। रिटेल बॉक्स में दिए गए चार्जर से यह 1 एक घंटे में 48 फीसदी चार्ज हो जाता है। 100 प्रतिशत चार्ज के लिए करीब 2 घंटे का वक्त लगता है।

हमारा फैसला
रियलमी 3आई को मार्केट में इसलिए उतारा गया है कि रियलमी सी2 (रिव्यू) और रियलमी 3 (रिव्यू) के अंतर को पाटा जा सके। 7,999 रुपये वाला इसका शुरुआती वेरिएंट अच्छा विकल्प है। क्योंकि यह रेडमी 7 से 1,000 रुपये सस्ता है। इसके अलावा रियलमी सी2 के टॉप-वेरिएंट खरीदने की कोई वजह नहीं रह जाती, क्योंकि इसकी कीमत रियलमी 3आई के बराबर है।

रियलमी 3आई के 4 जीबी वेरिएंट को खरीदने का सुझाव देना आसान नहीं है। भले ही इसकी कीमत रियलमी 3 से करीब 1,000 रुपये कम है। लेकिन इसकी भिड़ंत Redmi Note 7S (रिव्यू), Asus ZenFone Max Pro M2 और Realme U1 (रिव्यू) जैसे हैंडसेट से है। ये सारे हैंडसेट ज़्यादा रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले, बेहतर कैमरे और ज़्यादा पावरफुल प्रोसेसर के साथ आते हैं।

अगर आपका बजट सीमित है और आप औसत कैमरे से समझौता कर सकते हैं तो रियलमी 3आई के 3 जीबी रैम वेरिएंट को खरीदने का विचार किया जा सकता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Quick face recognition
  • Decent selfie camera
  • Smooth UI and app performance
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak low-light camera performance
  • No stabilisation for video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.