Realme 3 के डुअल कैमरा सेटअप का टीज़र ज़ारी, दो वेरिएंट होने का दावा

Realme ब्रांड ने Realme 3 हैंडसेट का नया टीज़र ज़ारी किया है। इससे हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 फरवरी 2019 15:40 IST
ख़ास बातें
  • प्रोसेसर पर आधारित Realme 3 के तीन वेरिएंट होंगे
  • रियलमी 3 हैंडसेट की एक और तस्वीर जारी की गई
  • Realme 3 को 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा
Realme ब्रांड ने Realme 3 हैंडसेट का नया टीज़र ज़ारी किया है। इससे हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का खुलासा हुआ है। इस फोन के दो वेरिएंट लाए जाने की चर्चा है जो अलग-अलग प्रोसेसर से लैस होंगे। खबर है कि भारत में Realme 3 हैंडसेट मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस होगा, जबकि ग्लोबल वेरिएंट मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ आएगा। Realme ने फिलहाल Realme 3 के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है।

Realme Mobiles के ट्विटर अकाउंट से रियलमी 3 हैंडसेट की एक और तस्वीर जारी की गई है। इसमें फोन के पिछले हिस्से को दिखाया गया है। फोन में मौज़ूद वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर साफ नज़र आ रहा है। डिवाइस का एक डायमंड कट बैक कवर भी नज़र आ रहा है। संभव है कि इस कवर को भी लॉन्च किया जाए।

Android Authority की मानें तो रियलमी 3 के दो प्रोसेसर वेरिेएंट होंगे। इस पब्लिकेशन को RMX1821 और RMX1825 मॉडल नंबर वाले दो रियलमी डिवाइस के स्क्रीनशॉट मिले। दोनों ही डिवाइस में अलग-अलग मीडियाटेक चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। Realme ने इस पब्लिकेशन को पुष्टि की है कि दोनों ही डिवाइस वाकई में Realme 3 ही हैं, ना कि Realme A1। रिपोर्ट के मुताबिक, RMX1821 ग्लोबल वेरिएंट है, मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ। RMX1825 मॉडल हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आएगा जिसे सिर्फ भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्क्रीनशॉट से यह भी पता चला है कि फोन 16:9 आस्पेक्ट रेशियो और ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट के साथ आएगा।

अभी तक इस फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में गैजेट्स 360 को कोई जानकारी नहीं मिली है। रियलमी के सीईओ माधव शेठ ने सिर्फ इतनी जानकारी दी है कि Realme 3 को 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी एक 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन पर काम कर रही है, लेकिन यह साफ नहीं है कि यह फोन रियलमी 3 है या कोई और।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 3, Realme 3 Price, Realme 3 Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.