Realme 2 Pro, Realme C1 और Realme U1 समेत अन्य रियलमी स्मार्टफोन बिक रहे सस्ते में

Realme ने Amazon, Flipkart और Realme.com पर Realme Leap Days सेल का आयोजन किया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 जून 2019 16:12 IST
ख़ास बातें
  • Realme C2 की बिक्री कल दोपहर 12 बजे
  • Realme.com पर मिल रहा MobiKwik की ओर से कैशबैक
  • Realme 3, Realme 3 Pro पर मिल रही बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा

Realme 2 Pro, Realme C1 और Realme U1 समेत अन्य रियलमी स्मार्टफोन बिक रहे सस्ते में

Realme ने Amazon, Flipkart और Realme.com पर Realme Leap Days सेल का आयोजन किया है। रियलमी लीप डेज़ सेल में Realme 2 Pro, Realme C2, Realme U1 और अन्य स्मार्टफोन पर शानदार डील्स और डिस्काउंट मिल रहा है। Realme Leap Days सेल का आगाज़ आज से हो गया है और यह सेल 30 जून तक चलेगी। अगर रियलमी की आधिकारिक साइट से फोन खरीदते हैं तो Mobikwik पर 15 प्रतिशत कैशबैक (सुपरकैश के रूप में) मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा और 99 रुपये में कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान मिल रहा है।

सबसे पहले बात करते हैं Realme C2 की तो यह फोन 28 जून दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा और इसकी कीमत 5,999 रुपये है। रियलमी सी2 की बिक्री फ्लिपकार्ट और Realme.com दोनों ही प्लेटफॉर्म पर होगी। फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर Realme.com पर MobiKwik ऑफर को लिस्ट किया गया है।

Realme 3 और Realme 3 Pro को फ्लिपकार्ट पर 8,999 रुपये और 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर 6 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा, एक्सचेंज ऑफर, आईसीआईसीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। रियलमी 3 प्रो को Realme.com पर MobiKwik ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है।

Realme 2 केवल रियलमी की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा। इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन की कीमत में पिछले साल नवंबर में बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद यह 9,499 रुपये में बेचा जा रहा था लेकिन एक बार फिर सेल में यह फोन 8,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। मोबिक्विक ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,990 रुपये में लिस्ट किया गया है।
Advertisement

Realme C1 को फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक साइट दोनों ही प्लेटफॉर्म पर छूट के बाद 6,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। रियलमी सी1 पर ऑफलाइन भी 500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर Realme 2 Pro डिस्काउंट के बाद 10,490 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। हाल ही में कीमत में कटौती के बाद Realme 2 Pro को 11,990 रुपये में लिस्ट किया गया था लेकिन अभी सेल में स्मार्टफोन पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस दाम में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 6 जीबी वेरिएंट पर भी सामान्य डिस्काउंट मिल रहा है और इस मॉडल को 12,490 रुपये में लिस्ट किया गया है।
Advertisement

Amazon.in और ऑफलाइन स्टोर्स की बात करें तो Realme U1 पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिल रहा है। अमेज़न पर एक्सचेंज ऑफर, ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा और सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।

जैसा कि हमने आपको बताया फ्लिपकार्ट पर Realme 3, Realme 3 Pro और Realme C2 के लिए 99 रुपये में कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन मिल रहा है। कंपनी की आधिकारिक साइट पर एक कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया है जिसमें यूज़र के पास Realme 3 Pro को जीतने का मौका होगा, रियलमी सी2 सेल के लिए आर-पास, फ्री ईयरबड्स, 500 रुपये के कूपन मिलेंगे। Realme Leap Days में मिलने वाली डील्स के बारे में जानने के लिए Flipkart और Realme.com पर बने पेज़ पर जाएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.