realme 14 Pro+ 5G के कैमरा स्पेसिफिकेशन कंफर्म! इन धांसू फीचर्स से होगा लैस

फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऑटोफोकस फीचर वाला 32MP फ्रंट कैमरा होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जनवरी 2025 15:52 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 1/1.56 इंच का Sony IMX896 50MP मेन कैमरा सेंसर होगा।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऑटोफोकस फीचर वाला 32MP फ्रंट कैमरा होगा।
  • ट्रिपल रिफ्लेक्शन पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस फोन में दिया जाएगा।

realme 14 Pro सीरीज जनवरी में लॉन्च होने वाली है।

Photo Credit: Realme

realme की नई स्मार्टफोन सीरीज realme 14 Pro के बारे में कंपनी आए दिन नए खुलासे कर रही है। हाल ही में स्मार्टफोन मेकर ने इस सीरीज में 42° क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले आने का खुलासा किया था। अब रियलमी ने इसके कैमरा स्पेसिफिकेशंस भी टीज कर दिए हैं। अपडेट में पता चलता है कि सीरीज में कंपनी कैमरा के साथ बड़ा दांव खेलने के मूड में है। यह सीरीज कुछ धांसू कैमरा फीचर्स कैरी कर सकती है। आइए जानते हैं कैसा होगा realme 14 Pro सीरीज का कैमरा सेटअप। 

realme 14 Pro+ फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस कंपनी की ओर से कंफर्म कर दिए गए हैं। फोन में 1/1.56 इंच का Sony IMX896 50MP मेन कैमरा सेंसर होगा। यह f/1.88 अपर्चर से लैस होगा। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी देखने को मिलेगा। दूसरे सेंसर के तौर पर 8MP अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऑटोफोकस फीचर वाला 32MP फ्रंट कैमरा होगा। 
Advertisement

खास बात यह बताई गई है कि कंपनी इंडस्ट्री का पहला ट्रिपल रिफ्लेक्शन पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस फोन में लेकर आने वाली है। यह Sony IMX882 50MP सेंसर होगा जिसमें OIS सपोर्ट भी होगा। यह सेंसर 120X सुपर जूम क्षमता के साथ आने वाला है। फोन में MagicGlow Triple Flash सिस्टम होगा। यह पोर्टेबल प्रोफेशनल लाइटिंग सिस्टम है जो बाहर किसी भी तरह के एनवायरमेंट के लिए पर्याप्त रोशनी उपलब्ध करवाता है। लो-लाइट फोटोग्राफी इसमें बेहतर तरीके से की जा सकेगी। 

इसके अलावा इसमें AI Ultra Clarity 2.0 तकनीक मौजूद होगी जिससे अल्ट्रा क्लियर इमेज ली जा सकेगी। साथ ही AI HyperRAW Algorithm भी इसमें मिलेगा जो यह लाइट और शेडो को संबंधित रूप से बैलेंस करेगा। इन सब फीचर्स की मदद से फोटो में गजब की डिटेल क्वालिटी मिलने का दावा किया गया है। AI Snap Mode जैसे फीचर्स भी इसमें मिलने वाले हैं जिससे फास्ट मूविंग ऑब्जेक्ट्स को भी सटीकता से कैप्चर किया जा सकेगा। 
Advertisement

Realme 14 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। Realme 14 Pro सीरीज के फोन मात्र 7.5mm मोटाई के साथ बताए जा रहे हैं। फोन एकदम अल्ट्रा स्लिम होंगे। स्यूडे ग्रे वर्जन में टेक्स्चर फिनिशन देखने को मिलेगी। यह डस्ट और वाटर रसिस्टेंट फीचर के साथ होगा। फोन में IP66, IP68, और IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.