Realme 13 Pro के स्टोरेज वेरिएंट, कलर ऑप्शन का लॉन्च से पहले खुलासा, जानें

Realme 13 Pro 4 कॉन्फिगरेशन जैसे कि 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज में आएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जून 2024 11:28 IST
ख़ास बातें
  • Realme 13 Pro का मॉडल नंबर RMX3990 है।
  • Realme 13 Pro+ भी समान रैम और स्टोरेज ऑप्शन में आने की उम्मीद है।
  • Realme 13 Pro और 13 Pro+ एक ही कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होंगे।

Realme 12 Pro में 6.7 इंच की कर्व्ड OLED FHD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme कथित तौर पर भारतीय और चीनी बाजार में Realme 13 Pro सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। ऐसी संभावना है कि Realme 13 Pro और 13 Pro+ आने वाले हफ्तों में पेश हो सकते हैं। अब 91mobiles की एक नई रिपोर्ट में Realme 13 Pro के कलर ऑप्शन और वेरिएंट के बारे में काफी कुछ पता चला है।


Realme 13 Pro की खासियतें


रिपोर्ट के अनुसार, Realme 13 Pro का मॉडल नंबर RMX3990 है। यह स्मार्टफोन 4 कॉन्फिगरेशन जैसे कि 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज में आएगा। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन जैसे कि जैसे मोनेट गोल्ड, मोनेट पर्पल और स्काई ग्रीन में उपलब्ध होगा।
Advertisement

Realme 13 Pro+ भी समान रैम और स्टोरेज ऑप्शन में आने की उम्मीद है। हालांकि, इसे दो कलर्स जैसे कि मोनेट गोल्ड और एमराल्ड ग्रीन में पेश किया जाएगा। 13 Pro+ का मॉडल नंबर RMX3992 है। ऐसे में देखते हुए कि Realme 13 Pro और 13 Pro+ एक ही कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होंगे, ऐसा लग रहा है कि दोनों स्मार्टफोन अलग-अलग चिपसेट से लैस हो सकते हैं।

Realme 12 Pro और 12 Pro+ इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए थे। इन स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल सोनी IMX709 टेलीफोटो और 50-मेगापिक्सल IMX890 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा था। वहीं 13 Pro+ में पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है, लेकिन यह साफ नहीं है कि 13 Pro में टेलीफोटो या पेरिस्कोप कैमरा होगा या नहीं। Realme वर्तमान में 20 जून को Realme GT 6 के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी कर रहा है, जिसमें भारत भी शामिल है। इससे पता चलता है कि Realme 13 Pro सीरीज जुलाई में पेश हो सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 13 Pro, Realme 13 Pro Storage, Realme Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.