Realme 13 Pro सीरीज में मिलेगा 50MP कैमरा, AI फीचर्स, जानें सबकुछ

Realme 13 Pro+ में ड्यूल प्राइमरी कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें इंडस्ट्री का पहला OIS सपोर्ट के साथ Sony LYT-701 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा शामिल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जुलाई 2024 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Realme 13 Pro+ में ड्यूल प्राइमरी कैमरा सिस्टम होगा।
  • Realme 13 Pro+ में OIS सपोर्ट के साथ Sony LYT-701 50MP कैमरा मिलेगा।
  • Realme 13 Pro+ में Sony LYT-600 के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा होगा।

Realme 13 Pro सीरीज में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: Realme

Realme ने बैंकॉक में एआई इमेजिंग मीडिया प्रीव्यू इवेंट में Realme 13 Pro सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशंस और एआई फीचर्स का खुलासा किया है। यह स्मार्टफोन इस महीने के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि Realme 13 Pro+ में ड्यूल प्राइमरी कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें इंडस्ट्री का पहला OIS सपोर्ट के साथ Sony LYT-701 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ Sony LYT-600 के साथ 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है।
  Realme ने यह भी घोषणा की है कि उसने इंडस्ट्री का पहला एआई फोटोग्राफी आर्किटेक्चर हाइपरइमेज+ तैयार किया है, जिसमें थ्री-लेयर आर्किटेक्चर है जिसमें फ्लैगशिप ऑप्टिक्स, ऑन-डिवाइस एआई इमेजिंग एल्गोरिदम और क्लाउड बेस्ड एआई इमेज एडिटिंग शामिल है। AI हाइपररॉ एल्गोरिथम ट्रू-लाइफ रिजल्ट के साथ ऑथेंटिक लाइट और शेडो को कैप्चर करने के लिए फोटो  क्लियरिटी और डायनामिक रेंज को बेहतर तरीके से बढ़ाता है। Realme 13 Pro सीरीज स्मार्टफोन में पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए एआई प्योर बोकेह, एआई नेचुरल स्किन टोन और एआई अल्ट्रा क्लैरिटी समेत एडवांस फंक्शन की एक सीरीज भी शामिल है।
Advertisement

कंपनी का कहना है कि “एआई प्योर बोकेह के साथ कैमरा एक सीन में फोरग्राउंड, मिडग्राउंड और बैकग्राउंड एलिमेंट के साथ-साथ फोटो क्लिक कर रहे सब्जेक्ट को आसानी से पहचानता है, जिसका इस्तेमाल तब ऑब्जेक्ट के पिक्सेल-लेवल सेगमेंटेशन करने और टार्गेटेड एल्गोरिथम ऑप्टिमाइजेशन करने के लिए किया जाता है।” Realme ने कहा कि Realme 13 Pro+ को इंटरनेशनल इंडीपेंडेंट थर्ड-पार्टी टेस्टिंग, इंस्पेक्शन और सर्टिफिकेशन ऑर्गेनाइजेशन TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन द्वारा हाई रेजॉल्यूशन कैमरा सर्टिफिकेशन भी मिला है। Realme ने एआई ग्रुप एन्हांस और एआई स्मार्ट रिमूवल फीचर्स पर भी जोर दिया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 13 Pro Series, Realme 13 Pro, Realme Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  10. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.