Realme 12 Pro, Pro+ में होगी 5000mAh बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग! लॉन्च से पहले जानें खास फीचर्स

Realme 12 Pro स्मार्टफोन्स को TUV सर्टिफिकेशन पर देखा गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जनवरी 2024 18:27 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12 Pro स्मार्टफोन्स को TUV सर्टिफिकेशन पर देखा गया है।
  • दोनों ही स्मार्टफोन्स में 5000एमएएच बैटरी देखने को मिलने वाली है।
  • फोन में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा 3X ऑप्टिकल जूम के साथ होगा।

Realme 12 Pro सीरीज को कंपनी सबमरीन ब्लू, नेविगेटर बीज, और एक्सप्लोरर रेड कलर में लॉन्च कर सकती है।

Realme की अपकमिंग सीरीज Realme 12 Pro को लेकर इन दिनों चर्चा गर्म है। कंपनी 15 जनवरी को सीरीज के बारे में बड़ा खुलासा करने वाली है जिसे लेकर ब्रांड ने एक टीजर भी जारी कर दिया है। Realme 12 Pro, Pro+ मॉडल इस सीरीज में शामिल हो सकते हैं। हालांकि रियलमी ने फोन के कैमरा के बारे में काफी कुछ पहले ही बता दिया है। सीरीज को जनवरी को अंत में लॉन्च किया जाएगा जिसके बारे में कंपनी पुष्टि कर चुकी है। अब सीरीज के मॉडल्स को सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है जहां से इनके बारे में अहम जानकारी निकल कर आती है। 

Realme 12 Pro स्मार्टफोन्स को TUV सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। यहां पर फोन की बैटरी कैपिसिटी और चार्जिंग स्पीड की जानकारी मिलती है। Realme 12 Pro को टीयूवी सर्टिफिकेशन पर मॉडल नम्बर RMX3842 के साथ लिस्ट किया गया है। जबकि प्रो प्लस मॉडल को RMX3840 के साथ लिस्ट किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में 5000एमएएच बैटरी देखने को मिलने वाली है। इनके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। Realme 12 Pro+ को थाईलैंड की NBTC का सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। यानी कि फोन जल्द ही लॉन्च किए जा सकते हैं। 

Advertisement
Realme 12 Pro+ के कैमरा के बारे में कंपनी ने कई अहम बातें पहले ही बता दी हैं। फोन में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा 3X ऑप्टिकल जूम के साथ होगा। इसमें 6X लॉसलेस जूम, और 120X डिजिटल जूम मिलने की बात भी कही गई है। वहीं, Realme 12 Pro में 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस देखने को मिलेगा। मेन सेंसर दोनों ही स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का 50MP Sony IMX890 लेंस होगा जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी होगा। 

Realme 12 Pro सीरीज को कंपनी सबमरीन ब्लू, नेविगेटर बीज, और एक्सप्लोरर रेड कलर में लॉन्च कर सकती है। Realme 12 Pro फोन में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट, और Realme 12 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट देखने को मिल सकता है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, Realme 12 Pro 8GB RAM/128GB स्टोरेज, 8GB RAM/256GB स्टोरेज और 12GB RAM/256GB स्टोरेज जैसे कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। वहीं, Realme 12 Pro+ 5G फोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में आ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.