Realme 12 Pro, 12 Pro+ की लॉन्च तारीख हुई कंफर्म, जानें स्पेसिफिकेशंस

Realme 12 Pro में 6.7 इंच कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जनवरी 2024 12:23 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12 Pro में 6.7 इंच कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • Realme 12 Pro में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Realme 12 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

Realme 12 Pro 5G में 200MP कैमरा होगा।

Photo Credit: Realme

Realme ने कई हफ्तों के लीक के बाद आधिकारिक तौर पर Realme 12 Pro सीरीज की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इसकी घोषणा 29 जनवरी को ग्लोबल स्तर की जाएगी। आइए Realme 12 Pro सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme 12 Pro सीरीज में क्या होगा खास


Realme द्वारा जारी लॉन्च तारीख पोस्टर में Realme 12 Pro+ की झलक मिलती है, जिसमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके अलावा ब्रांड ने बताया कि रियलमी 12 प्रो सीरीज में सोनी IMX890 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा। लॉन्च होने से पहले ब्रांड को आने वाले हफ्तों में 12 प्रो लाइनअप के बारे में ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है।


Realme 12 Pro और 12 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस


Realme 12 Pro में 6.7 इंच कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर काम करने की उम्मीद है। इन स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। Realme 12 Pro सबमरीन ब्लू और नेविगेटर शेड में आएगी, Realme 12 Pro+ एक्सप्लोरर रेड वर्जन में भी आएगी। Realme 12 Pro में Snapdragon 6 Gen 1 और 12 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर होंगे। दोनों फोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस होंगे। ग्लोबल बाजार में स्मार्टफोन 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक के बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है।
Advertisement

रिपोर्ट्स से पता चला है कि Realme 12 Pro और 12 Pro+ में एक ही प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सोनी IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। जहां 12 प्रो में 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा होगा, वहीं प्रो+ वेरिएंट में 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। 12 प्रो+ में 6x जूम और 120x डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलने की पुष्टि है। सेल्फी के लिए 12 प्रो में 16 गापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा, जबकि 12 प्रो+ में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.