Realme 12 5G, 12+ 5G की कीमत लीक, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ 6 मार्च को होंगे लॉन्च

Realme 12 5G और Realme 12+ 5G भारत में 6 मार्च को लॉन्च होने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मार्च 2024 09:42 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12 5G के 8GB RAM, 128GB वेरिएंट का प्राइस 19 हजार से भी कम!
  • फोन दो कलर ऑप्शन में दिख रहे हैं।
  • कंपनी इन्हें इंडोनेशिया में पहले ही लॉन्च कर चुकी है।

Realme 12 5G और Realme 12+ 5G भारत में 6 मार्च को लॉन्च होने जा रहे हैं।

Photo Credit: Realme

Realme 12 सीरीज के स्मार्टफोन Realme 12 5G और Realme 12+ 5G भारत में एक दिन बाद लॉन्च होने जा रहे हैं। कंपनी इन्हें इंडोनेशिया में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। भारत में भी फोन दस्तक देने वाले हैं। लेकिन लॉन्च से पहले ही फोन के प्राइस डिटेल लीक हो गए हैं। Realme 12 5G के 8GB RAM, 128GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 19 हजार रुपये से भी कम होने वाला है। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स में कौन से फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस हैं। 

Realme 12 5G और Realme 12+ 5G भारत में 6 मार्च को लॉन्च होने जा रहे हैं। लेकिन लॉन्च से पहले ही दोनों डिवाइसेज के प्राइस लीक हो गए हैं। टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे ने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट है जिसमें दोनों फोन की कीमत नजर आ रही है। Realme 12 5G के 8GB RAM, 128GB स्टोरेज वेरिएंट को यहां 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन दो कलर ऑप्शन में आएगा जिसमें Twilight Purple और Woodland Green शामिल हैं। 

Advertisement
Realme 12+ 5G का प्राइस भी यहां लिस्टेड दिख रहा है। इसके 8GB RAM, 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत Rs 22,999 मेंशन की गई है। फोन Navigator Beige और Pioneer Green कलर में आने वाला है। ये दोनों डिवाइसेज इंडोनेशिया में कंपनी पहले ही लॉन्च कर चुकी है। हाल ही में Realme 12 5G को Geekbench पर देखा गया है। फोन में MediaTek Dimensity 6100+ SOC होगा। साथ में 8GB RAM होगी। फोन में 5,000mAh बैटरी बताई गई है। इसमें 108 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिलने वाला है।
 

Realme 12+ 5G specifications

Realme 12+ 5G के इंडोनेशियन मॉडल में 6.67 इंच FHD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। फोन में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह रेनवॉटर स्मार्ट टच के साथ आता है जो बारिश में भी डिस्प्ले टच को सपोर्ट करता है। यानी गीले हाथों से भी फोन को इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7050 SoC दिया गया है जिसके साथ में 12 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। 

Android 14 आधारित Realme UI 5.0 पर यह फोन रन करता है। फोन में रियर में तीन कैमरा दिए गए हैं। इसमें प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 लेंस है। इसमें OIS सपोर्ट है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए AI फ्रंट कैमरा है जो 16 मेगापिक्सल का है। बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की है जिसके साथ 67W SuperVOOC चार्जिंग दी गई है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसका वजन 190 ग्राम है, और डाइमेंशन 162.95mm x 75.45mm x 7.87mm में दिए गए हैं। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Primary rear camera takes good photos
  • Good performance
  • Great display
  • Standout design
  • Bad
  • Poor ultrawide and portrait cameras
  • Battery is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.