8GB रैम, MediaTek Helio G99 SoC के साथ Realme 10 गीकबेंच पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च!

Realme 10 के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी पुख्ता तौर पर सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 सितंबर 2022 16:06 IST
ख़ास बातें
  • फोन को मॉडल नम्बर RMX3630 के साथ गीकबेंच डेटाबेस में देखा गया है
  • फोन में मीडियाटेक हीलिओ जी99 प्रोसेसर भी होगा
  • यह फोन एंट्री लेवल सेग्मेंट में लॉन्च किया जाएगा

Realme 10 में इसके पुराने मॉडल Realme 9 (फोटो में) के जितनी ही बैटरी कैपिसिटी होगी।

Realme 10 को लेकर अफवाहों का दौर जोर पकड़ने लगा है। कंपनी ने सीरीज के लॉन्च की पुष्टि अगले साल के लिए की है, लेकिन इस सीरीज को लेकर लीक्स का सिलसिला लगातार जारी है। इसके अलावा विभिन्न सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर फोन के लिस्ट होने की खबरें आ रही हैं। Realme 10 को अब गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। Realme 10 में MediaTek Helio G99 SoC होने की बात सामने आई है। साथ ही, इस फोन में 8GB तक रैम लिस्टेड देखी गई है। 

Realme 10 को मॉडल नम्बर RMX3630 के साथ गीकबेंच डेटाबेस में लिस्टेड देखा गया है। फोन में मीडियाटेक हीलिओ जी99 प्रोसेसर भी होगा जिसके साथ Mali-G57 GPU भी होगा। लिस्टिंग में फोन के अंदर 8GB तक रैम भी बताई गई है। इस लिस्टिंग के अनुसार, फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 के साथ आ सकता है। फोन के लिए कंपनी ने अगले साल लॉन्च की घोषणा की है। इसका मतलब है कि अगर फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 के साथ आ रहा है तो इसमें लॉन्च के बहुत जल्द बाद ही एंड्रॉयड 13 भी अपडेट होगा। 

रियलमी ने फोन की लॉन्च डेट या महीने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। हो सकता है कि फोन के साथ एंड्रॉयड 13 वर्जन भी देखने को मिले। फोन का परफॉर्मेंस स्कोर सिंगल कोर के लिए 483 पॉइंट्स है और मल्टी कोर के लिए 1668 पॉइंट्स है। फोन में एंट्री लेवल प्रोसेसर है। बहुत संभव है कि यह बजट सेग्मेंट में ही लॉन्च होगा। इससे पहले फोन को IS, NBTC, EEC और Indonesia Telecom पर भी स्पॉट किया जा चुका है। इन सर्टिफिकेशंस साइट्स में फोन की बैटरी कैपिसिटी भी सामने आई है जो कि 5000एमएएच होगी। 

Realme 10 के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी पुख्ता तौर पर सामने नहीं आई है। लेकिन उपलब्ध स्पेसिफिकेशंस से इतना तो साफ हो जाता है कि यह फोन एंट्री लेवल सेग्मेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 10 हजार रुपये के आसपास रह सकती है। आने वाले दिनों में फोन को लेकर कुछ और डिटेल्स भी सामने आ सकती हैं। चूंकि सर्टिफिकेशन साइट्स पर फोन लिस्ट किया जा रहा है, इसलिए इसका लॉन्च भी अब बहुत दूर नहीं कहा जा सकता है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  3. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  4. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  7. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  9. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  10. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.