108MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh से लैस Realme 10 सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Realme 10 Pro 5G में 6.72 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x 2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2022 14:52 IST
ख़ास बातें
  • Realme 10 Pro+ 5G के 6GB RAM + 128GB की कीमत 24,999 रुपये है।
  • Realme 10 Pro+ 5G एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है।
  • Realme 10 Pro 5G में 6.72 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

चीनी स्मार्टफोन दिग्गज Realme ने भारतीय बाजार में Realme 10 Pro+ 5G और Realme 10 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। 5जी को सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 5 000mAh  की बैटरी दी गई है। Realme 10 Pro+ 5G में कर्व्ड डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 1080 SoC दिया गया है। वहीं Pro वेरिएंट में Snapdragon 695 5G SoC प्रोसेसर दिया गया है। आइए इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Realme 10 Pro+ 5G और Realme 10 Pro 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो Realme 10 Pro+ 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। इसके अलावा 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल को 27,999 रुपये में पेश किया गया है।

दूसरी ओर Realme 10 Pro 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो Realme 10 Pro को डार्क मैटर, हाइपरस्पेस और नेबुला ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। उपलब्धता की बात करें तो यह ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। Realme 10 Pro+ 5G की बिक्री 14 दिसंबर से शुरू होगी और Realme 10 Pro 5G को 16 दिसंबर से खरीद पाएंगे। 
 

Realme 10 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस के लिए Realme 10 Pro+ 5G एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। डिस्प्ले के लिए इसमें 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर के लिए इसमें ऑक्टा कोर 6nm MediaTek Dimensity 1080 5G SoC है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB LPDDR4X RAM है, जिससे 16GB तक बढ़ा सकते हैं। वहीं 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। कैमरा के लिए इसमें 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 4cm माइक्रो सेंसर है।  सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh बैटरी है जो कि 67W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी सिर्फ 47 मिनट्स में चार्ज हो सकती है।
 

Realme 10 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस


Realme 10 Pro 5G में 6.72 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x 2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। इसमें Adreno A619 GPU के साथ 6nm Snapdragon 695 5G SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 16GB स्टोरेज है। वहीं इसमें 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। कैमरा के लिए इसमें 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो कि 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design
  • Great multimedia experience
  • Reliable performance
  • Good battery life
  • Primary camera performance in daylight
  • Bad
  • UI filled with excessive bloatware
  • No 3.5mm jack
  • Ultra-wide-angle camera could be better, OIS missing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  3. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.