Razer Phone 2 गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च, वायरलेस चार्जिंग समेत कई खूबियां से है लैस

Razer Phone के बाद अब कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Razer Phone 2 को लॉन्च कर दिया है। रेज़र फोन 2 पिछले साल लॉन्च हुए रेज़र फोन का अपग्रेड वर्जन है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2018 12:30 IST
ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस है Razer Phone 2
  • Razer Phone 2 की कीमत 799.99 डॉलर (लगभग 59,500 रुपये)
  • फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है

Razer Phone 2 गेमिंग स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Razer Phone के बाद अब कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Razer Phone 2 को लॉन्च कर दिया है। रेज़र फोन 2 पिछले साल लॉन्च हुए रेज़र फोन का अपग्रेड वर्जन है।  Razer Phone 2 के प्रमुख फीचर की बात करें तो यह स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट, 8 जीबी रैम, क्विक चार्ज 4.0+ सपोर्ट और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। रेज़र के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ दो रियर कैमरे हैं। नए स्मार्टफोन का बैक पैनल ग्लास का बना है और यह आईपी67 वाटर रेसिस्टेंट के साथ आता है। ऑडियो के लिए स्मार्टफोन में डुअल फ्रंट स्टीरियो स्पीकर्स हैं, इसमें डॉल्बी एटमॉस और 24 बिट यूएसबी टाइप-सी DAC है।
 

Razer Phone 2 की कीमत

रेज़र फोन 2 की कीमत अमेरिका में 799.99 डॉलर (लगभग 59,500 रुपये) है। फोन के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग आज सुबह के 12:01 बजे ( भारतीय समयानुसार 12:31 पर शुरू होगी। फिलहाल कंपनी ने डिलीवरी की तारीख से पर्दा नहीं उठाया है। गौर करने वाली बात यह है कि Razer Phone 2 64 जीबी और 128 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 128 जीबी वेरिएंट को बाद में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 
 

Razer Phone 2 के स्पेसिफिकेशन और फीचर

सिंगल-सिम वाला रेज़र फोन 2 क्वालकॉम की नई क्विक चार्ज 4.0+ तकनीक को सपोर्ट करता है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेज़र फोन 2 में 2.7 गीगाहर्ट्ज़ का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एड्रीनो 630 जीपीयू और 8 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट की सबसे अहम खासियत 5.72 इंच की IGZO एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1440x2560 पिक्सल है। इसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है।

Razer Phone 2 में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। इनमें से एक सेंसर एफ/1.75 अपर्चर और दूसरा एफ/2.6 अपर्चर वाला है। यह डुअल एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ, डुअल-टोन और 4K रिजॉल्यूशन की वीडियो सपोर्ट करता है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी/128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 1 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। रेज़र फोन 2 के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 शामिल हैं। इसकी 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x78.99x8.5 मिलीमीटर और वज़न 197 ग्राम। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो सपोर्ट के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.72 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  6. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  6. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  8. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  9. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  10. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.