Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी

Meta ने AI वियरेबल्स की रेंज में विस्तार करते हुए Ray-Ban Meta Gen 3 और Meta VR Glasses को पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 सितंबर 2026 17:26 IST
ख़ास बातें
  • Ray-Ban Meta (Gen 3) पिछले ग्लासेस का एडवांस वर्जन है।
  • Ray-Ban Meta (Gen 3) में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Ray-Ban Meta (Gen 3) में 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

Ray-Ban Meta (Gen 3) पिछले ग्लासेस का एडवांस वर्जन है।

Meta ने AI वियरेबल्स की रेंज में विस्तार करते हुए Ray-Ban Meta Gen 3 और Meta VR Glasses को पेश कर दिया है। VR ग्लास की फिलहाल भारत में उपलब्धता नहीं है, Meta Gen 3 भारत में उपलब्ध हो रहे हैं। थर्ड जनरेशन के मेटा एआई ग्लासेज में Wayfarer के साथ-साथ Aviator और Zena जैसे नए फ़्रेम स्टाइल जोड़े गए हैं। इस लेटेस्ट जनरेशन वाले Ray-Ban Meta ग्लासेज में बैटरी लाइफ को पहले के मुकाबले में 2 घंटे बढ़ाया गया है। इस बार ऑडियो कैप्चर, कैमरा कैपेसिटी और डिजाइन को बेहतर किया गया है। आइए Ray-Ban Meta Gen 3 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। आइए Ray-Ban Meta (Gen 3) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Ray-Ban Meta (Gen 3) Price

Advertisement

Ray-Ban Meta (Gen 3) Aviator, Wayfarer और Zena डिजाइन की कीमत ₹44,300 से शुरू है, जिनमें कुछ खास लेंस और फ्रेम कॉम्बिनेशन मिलते हैं। Transitions वेरिएंट की कीमत ₹50,100 और Polarised वेरिएंट की कीमत ₹46,500 है। Ray-Ban Meta Gen 3 भारत में Wayfarer, Aviator और Zena फ्रेम स्टाइल में उपलब्ध है। दुनिया भर में 27 कलर और लेंस कॉम्बिनेशन पेश किए हैं, जिनमें ब्लैक, हवाना और सीजनल कलर ऑप्शन शामिल हैं।

Ray-Ban Meta (Gen 3) Specifications

Ray-Ban Meta (Gen 3) पिछले ग्लासेस का एडवांस वर्जन है। Ray-Ban Meta ग्लासेज में टेक्नोलॉजी को एक स्लिम और ज्यादा कंफर्टेबल डिजाइन में शामिल किया है। इसमें बैटरी लाइफ भी पहले के मुकाबले में बेहतर है और Meta AI तक क्विक एक्सेस के लिए एक नया कस्टमाइजेबल एक्शन बटन भी दिया गया है। Meta (Gen 3) में यूजर्स को 3 स्टाइल में 27 कलर और लेंस कॉम्बिनेशन मिलते हैं। Aviator, Zena (एक बोल्ड नया कैट-आई फ़्रेम) और Wayfarer दिया गया है। Ray-Ban Aviator की 90वीं सालगिरह के मौके पर विंटेज-स्टाइल वाले कलर में एक लिमिटेड-एडिशन Aviator भी लॉन्च हो रहे हैं।

Gen 3 में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि 3K Ultra HD वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है। यूजर्स बिना हाथों का इस्तेमाल किए फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं, उन्हें सेव और शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही नए डायनामिक फोटो फीचर के जरिए सबसे अच्छा फ़्रेम चुन सकते हैं, जिससे आप हर बार शानदार फोटो क्लिक कर सकते हैं। इन ग्लासेस में एक इन-बिल्ट एलईडी लाइट दिया गया है जो आपके आस-पास के लोगों को यह पता चलने में मदद करती है कि आप फोटो या वीडियो कैप्चर कर रहे हैं। Gen 3 में 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है जो कि Gen 2 से 1 घंटा ज्यादा है। बेहतर फिट के लिए प्रोफेशनल-एडजस्टेबल टेम्पल टिप्स भी हैं। इसमें दिया गया नया 6-माइक ऐरे बैकग्राउंड के 90% से ज्यादा नॉयज को कम करता है, जिससे तेज हवा या भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर भी कॉल और वॉइस कमांड साफ सुनाई देती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.