Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू

Poco X8 5G और Poco X8 Power 5G की आज से बिक्री शुरू हो गई है। दोनों फोन बड़ी बैटरी और कई दमदार फीचर्स के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 सितंबर 2026 12:08 IST
ख़ास बातें
  • Poco X8 5G की शुरुआती कीमत ₹29,999 रुपये रखी गई है
  • Poco X8 Power 5G में 10,000mAh की बड़ी बैटरी है
  • दोनों फोन की बिक्री 11 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई

Poco के 9,000mAh और 10,000mAh Battery वाले फोन की Sale शुरू

Photo Credit: Flipkart/ Poco

Poco ने हाल ही में भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन Poco X8 5G और Poco X8 Power 5G लॉन्च किए थे। दोनों फोन की सबसे बड़ी खासियत इनकी बड़ी बैटरी है। Poco X8 5G में 9,000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि X8 Power 5G में कंपनी ने 10,000mAh की बैटरी दी है। अब इन दोनों फोन की बिक्री आज यानी 11 सितंबर से शुरू हो गई है। दोनों स्मार्टफोन Flipkart पर खरीदे जा सकते हैं और लॉन्च ऑफर के तहत कूपन डिस्काउंट के साथ बैंक या एक्सचेंज बोनस का फायदा भी मिलेगा।

Poco X8 5G की कीमत और ऑफर

Poco X8 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹29,999 रखी गई है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹32,999 है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल ₹35,999 में आता है। फोन की बिक्री 11 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। लॉन्च ऑफर में ₹2,000 का कूपन डिस्काउंट और ₹1,000 का बैंक या एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके साथ नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है।

Advertisement

Poco X8 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Poco X8 5G में 6.83 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 2772×1280 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक है और इसमें Dolby Vision के साथ Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 6GB या 8GB रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह फोन Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS पर चलता है।

कैमरे की बात करें तो फोन के पीछे 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Poco X8 5G में 9,000mAh की बड़ी बैटरी है। यह 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है।

Advertisement

Poco X8 Power 5G की कीमत और ऑफर

Poco X8 Power 5G की बिक्री भी आज यानी 11 सितंबर से शुरू हो गई है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹35,999 है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल ₹38,999 में आता है। यह फोन येल्लो और ब्लैक रंग में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत ₹2,000 का कूपन डिस्काउंट और ₹1,000 का बैंक या एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है।

Poco X8 Power 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Poco X8 Power 5G में भी 6.83 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन दी गई है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन Dolby Vision सपोर्ट करती है और इसे Corning Gorilla Glass Victus 2 से सुरक्षित किया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है और ग्राफिक्स के लिए Adreno 812 GPU मिलता है। इसमें 8GB LPDDR5X रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। फोन Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है।

Advertisement

कैमरे की बात करें तो Poco X8 Power 5G में पीछे 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी है। यह 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का वजन 229 ग्राम और मोटाई 8.65mm है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.