Poco X7, X7 Pro का ऑफिशियल डिजाइन आया सामने! इन फीचर्स के साथ 9 जनवरी को होंगे लॉन्च

Poco X7, Poco X7 Pro के टीजर में डुअल टोन डिजाइन से उठा पर्दा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जनवरी 2025 13:04 IST
ख़ास बातें
  • Poco X7 फोन में Dimensity 7300-Ultra चिपसेट आ सकता है।
  • Poco X7 Pro में Dimensity 8400-Ultra चिपसेट आ सकता है।
  • Poco X7 की कीमत 22 हजार रुपये के लगभग हो सकती है।

Poco X7, Poco X7 Pro येलो-ब्लैक डिजाइन में आने वाले हैं।

Photo Credit: Poco

Poco की ओर से नए बजट फोन Poco X7 और Poco X7 Pro लॉन्च किए जाने की तैयारी है। ये फोन ग्लोबल मार्केट समेत भारत में भी लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी ने लॉन्च से पहले सीरीज के स्मार्टफोन्स का टीजर जारी कर दिया है। Poco X7, Poco X7 Pro के टीजर में इसका आकर्षक डिजाइन अधिकारिक रूप से सामने आ गया है। सीरीज का लॉन्च 9 जनवरी को होगा। लान्च से पहले जानते हैं फोन के सभी खास स्पेसिफिकेशंस। 

Poco X7 सीरीज का लॉन्च 9 जनवरी को होगा। सीरीज में Poco X7, Poco X7 Pro, और Poco X7 Neo के लॉन्च होने की बात सामने आ रही है। Poco X7 Neo एक एंट्री लेवल डिवाइस होगा। फोन Poco X7 और Poco X7 Pro के साथ ही लॉन्च होने की अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।  
 

टीजर में Poco X7 और Poco X7 Pro का डिजाइन और कलर स्कीम देखे जा सकते हैं। दोनों ही फोन में येलो-ब्लैक डुअल टोन वाले बैक पैनल दिखाई दे रहे हैं। देखने पर पता चलता है कि दोनों फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा। फोन में OIS फीचर भी दिया गया है। Poco X7 में ट्रिपल कैमरा दिखाई दे रहा है जबकि Poco X7 Pro में डुअल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है। 

हालांकि कंपनी की ओर से स्मार्टफोन्स के तकनीकी फीचर्स अभी कंफर्म नहीं किए गए हैं। लीक्स की मानें तो Poco X7 फोन में Dimensity 7300-Ultra चिपसेट आ सकता है। वहीं, Poco X7 Pro में Dimensity 8400-Ultra चिपसेट आ सकता है। दोनों ही फोन भारत में भी लॉन्च होने वाले हैं और Flipkart पर उपलब्ध होंगे। 
Advertisement

Flipkart पर Poco X7 और X7 Pro के लिए पेज लाइव कर दिया गया है। कंपनी के अन्य फोन भी फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होते आए हैं और ये दोनों फोन भी उसी तर्ज पर लॉन्च किए जा रहे हैं। कीमत की बात करें तो Poco X7 की कीमत 22 हजार रुपये के लगभग हो सकती है। जबकि Poco X7 Pro की कीमत 27 हजार रुपये के लगभग हो सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.