Poco X6, X6 Pro भारत में आज लॉन्च होंगे 16GB रैम, 120Hz डिस्प्ले के साथ, जानें सबकुछ

Poco X6, X6 Pro का लॉन्च आज भारत में लाइव देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जनवरी 2024 11:03 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले, 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट होगा
  • कंपनी दोनों फोन में अलग-अलग चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है
  • लाइवस्ट्रीम भारतीय समय के अनुसार सायं 5.30 बजे शुरू होगा

Poco X6, X6 Pro का लॉन्च आज भारत में लाइव देखा जा सकता है।

Photo Credit: Flipkart

Poco X6 सीरीज आज भारत में लॉन्च होने जा रही है। कंपनी इस सीरीज में Poco X6, Poco X6 Pro को लॉन्च करने वाली है। डिवाइसेज में 6.67 इंच का डिस्प्ले, 1.5K रिजॉल्यूशन, और 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलने वाला है। हालांकि कंपनी दोनों फोन में अलग-अलग चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है। Android 14 आधारित ये डिवाइसेज 16GB तक रैम के साथ आने की बात कही गई है। ईवेंट को आप लाइवस्ट्रीम के जरिए देख सकते हैं। भारत में यह किस समय लाइव होगा, और कहां देखा जा सकेगा हम आपको पूरी जानकारी यहां बता रहे हैं। 
 

Poco X6, X6 Pro Launch: How to watch livestream

Poco X6, X6 Pro का लॉन्च आज भारत में लाइव देखा जा सकता है। कंपनी ने इसके लिए YouTube ऑफिशियल चैनल का लिंक भी जारी कर दिया है। लाइवस्ट्रीम भारतीय समय के अनुसार सायं 5.30 बजे शुरू होगा। 
 

Poco X6 Specifications (Expected)

Poco X6 में 6.67 इंच 1.5K डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। यह एक AMOLED पैनल होगा। फोन में कंपनी Snapdragon 7s Gen 2 SoC दे सकती है। जोकि 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर होकर आ सकता है। फोन एंड्रॉयड 14 के साथ आने वाला है। इसमें 5100 एमएएच बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग फीचर देखने को मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का सेंसर देखने को मिल सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल, और 2 मेगापिक्सल के 2 और लेंस होंगे। सेल्फी के लिए डिवाइस 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 
Advertisement
 

Poco X6 Pro Specifications (Expected)

Poco X6 Pro में 6.67 इंच 1.5K डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। यह एक OLED पैनल होगा। इस फोन में कंपनी MediaTek Dimensity 8300-Ultra SoC दे सकती है। जोकि 16 जीबी तक LPDDR5x RAM, और 1TB तक UFS4.0 स्टोरेज के साथ पेअर होकर आ सकता है। फोन एंड्रॉयड 14 के साथ आने वाला है। इसमें 5500 एमएएच बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग फीचर देखने को मिल सकता है। 

कैमरा की बात करें तो फोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का सेंसर देखने को मिल सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल, और 2 मेगापिक्सल के 2 और लेंस होंगे। सेल्फी के लिए डिवाइस 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 
 

Poco X6 Pro Price in India (Expected)

अभी तक आए लीक्स के आधार पर कहें तो POCO X6 Pro का 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 29,500 रुपये के लगभग कीमत में पेश किया जा सकता है। फोन को Flipkart से खरीदा जा सकेगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.