64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Poco X6 सीरीज होगी 11 जनवरी को लॉन्च, जानें सबकुछ

Poco X6 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8300 Ultra SoC, 12GB तक RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जनवरी 2024 10:36 IST
ख़ास बातें
  • Poco X6 5G में Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया गया है।
  • Poco X6 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8300 Ultra SoC है।
  • Poco X6 5G में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Poco X5 Pro 5G में 6.67-इंच Xfinity AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Poco

Poco भारतीय बाजार में Poco X6 सीरीज के तहत Poco X6 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। Flipkart पर नजर आए ऑफिशियल पोस्टर के अनुसार, पोको एक्स 6 भारत में 11 जनवरी को लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन को लेकर पिछले कुछ समय से कई लीक और अफवाहें सामने आ चुकी हैं। अधिकतर डिटेल्स पहले से ही पता हैं और लॉन्च के दिन आधिकारिक तौर पर खुलासा होना है। आइए आगामी Poco स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Poco X6 सीरीज के स्पेसिफिकेशन


Poco X6 सीरीज में दो मॉडल यानी Poco X6 5G और Poco X6 Pro 5G शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों स्मार्टफोन Redmi Note 13 Pro 5G और Redmi K70e के संशोधित वर्जन होंगे। हालांकि, Poco X6 5G के कैमरा सेटअप में थोड़ा बदलाव होगा, क्योंकि इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के बजाय 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसी प्रकार Poco X6 Pro में Redmi K70e वाली 90W रैपिड चार्जिंग के बजाय 67W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

Poco X6 5G में Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया गया है जो Redmi Note 13 Pro में मौजूद है। इसके अलावा यह LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा। ऐसा लगता है कि स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल तीसरा कैमरा है।
Advertisement

Poco X6 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8300 Ultra SoC, 12GB तक RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। ऐसा लगता है कि स्मार्टफोन में 6.67 इंच की AMOLED 1.5K LTPS डिस्प्ले है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी।

Amazon लिस्टिंग में हाल ही में ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल का खुलासा हुआ है जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 67 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। नया स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 ओएस पर चलेगा। फोन में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 mAh की बैटरी आएगी। लिस्टिंग से कीमत का पता चला है जो कि AED 1,299 (लगभग 29,411 रुपये) है।
Advertisement

स्मार्टफोन रेंडरर्स से Poco X6 5G कलर्स का पता चला है जो कि ब्लैक, ब्लू और व्हाइट है। वहीं Poco X6 Pro 5G ब्लैक, ग्रे और येल्लो कलर में आने की उम्मीद है। भारत में 11 जनवरी को लॉन्च होने पर ज्यादा जानकारी सामने आएगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  2. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  5. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  6. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  7. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  8. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  9. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.