Poco X2 को खरीदना होगा आसान, शुरू होने वाली है ओपन सेल

Poco X2 की ओपन सेल Flipkart Big Shopping Days Sale में 19 मार्च (आज रात 12 बजे) से 22 मार्च तक चलेगी। पोको एक्स2 को एटलांटिस ब्लू, मैट्रिक्स पर्पल और फीनिक्स रेड रंग के विकल्पों में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 मार्च 2020 15:06 IST
ख़ास बातें
  • Poco X2 की खासियत 64 मेगापिक्सल सोनी IMX686 कैमरा सेंसर है
  • फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए 22 मार्च तक कभी भी खरीदा जा सकता है
  • ग्राहकों को एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी

Poco X2 की भारत में कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है

Poco X2 भारत में एक स्पेशल ओपन सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। स्मार्टफोन शुरुआत से ही फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा था और अब पोको ने एक प्रेस बयान के जरिए पोको एक्स2 की ओपन सेल की घोषणा की है। Poco X2 की ओपन सेल फ्लिपकार्ट पर आज रात से शुरू होगी और 22 मार्च तक चलेगी। स्मार्टफोन की आखिरी फ्लैश सेल मंगलवार को हुई थी। यदि आप इस स्मार्टफोन को फ्लैश सेल के जरिए खरीद नहीं पा रहे थे तो आपके लिए यह अच्छा मौका है। जिन्हें पोको एक्स2 की खासियत के बारे में नहीं पता उन्हें बता दें कि यह भारत में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इसके अलावा पोको एक्स2 के बैक कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है।
 

Poco X2 price in India, sale offers

पोको एक्स2 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में बेचा जाता है। सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।

फ्लिपकार्ट आज रात मध्यरात्रि से शुरू हो रही Poco X2 की ओपन सेल की मेजबानी करेगा। यह विशेष रूप से ई-कॉमर्स साइट पर होने वाली बिग शॉपिंग डेज़ सेल के तहत पेश किया जाएगा, जिसमें ग्राहकों को एसबीआई क्रेडिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1,500 रुपये) की छूट भी मिलेगी।

 

Poco X2 specifications  

पोको एक्स2 डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 For Poco पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। Poco X2 730जी प्रोसेसर के साथ आता है।
Advertisement

Poco X2 चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.89 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

पोको एक्स2 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। डिस्प्ले के दायें किनारे पर टॉप पर जगह मिली है। यहां 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Advertisement

पोको एक्स2 में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन हाइ-रेज ऑडियो को सपोर्ट करता है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.