POCO M6 Plus 5G के लॉन्च से पहले प्राइस लीक! 6GB रैम, 108MP कैमरा के साथ इस कीमत में होगा लॉन्च

फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिप के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जुलाई 2024 19:29 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.79 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है।
  • फोन को पर्पल, ब्लैक, और सिल्वर कलर में पेश किया जा सकता है।
  • फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिप के साथ आ सकता है।

Poco M6 Plus 5G को Redmi Note 13R (फोटो में) का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।

POCO M6 Plus 5G कंपनी की ओर से अपकमिंग स्मार्टफोन है जो जल्द लॉन्च होने वाला है। यह लोअर मिडरेंज का 5G स्मार्टफोन होगा जिसके लॉन्च से पहले मेन स्पेसिफिकेशंस, प्राइसिंग और सेल ऑफर तक के डिटेल्स लीक हो गए हैं। फोन में 6 जीबी रैम होगी जो कि इसके बेस वेरिएंट में देखने को मिलेगी। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स। 

POCO M6 Plus 5G के लॉन्च से पहले इसका डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग डिटेल्स लीक हो गए हैं। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट कहती है कि फोन 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के बेस वेरिएंट में आएगा जिसकी कीमत 13,999 रुपये होगी। वहीं, 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 14,999 रुपये में लॉन्च होगा। फोन रिलीज के साथ कंपनी बैंक ऑफर भी दे सकती है जिसके तहत खरीद पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पाया जा सकता है। फोन को पर्पल, ब्लैक, और सिल्वर कलर में पेश किया जा सकता है। 
Advertisement

डिजाइन की बात करें तो POCO M6 Plus 5G में फ्लैट फ्रेम देखने को मिल सकता है। इसमें पावर बटन और वॉल्यूम बटन फोन के राइट साइड में होंगे। फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले होगा जिसमें पतले बेजल और थोड़ी मोटी चिन देखने को मिल सकती है। रियर में LED फ्लैश रिंग देखने को मिल सकती है। संभावित रूप से फोन में 6.79 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है। 

फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिप के साथ आ सकता है। कैमरा की बात करें तो रियर में 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में 5030 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फास्ट चार्जिंग के लिए 33W चार्जर इसके साथ आ सकता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिल सकता है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए यह IP53 रेटिंग के साथ आ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  5. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  6. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.