48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Poco M3 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खासियतें

Poco M3 Pro 5G की कीमत EUR 159 (लगभग 14,100 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (लगभग 15,900 रुपये) है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 मई 2021 16:19 IST
ख़ास बातें
  • Poco M3 Pro 5G में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • पोको एम3 प्रो 5जी को AliExpress के जरिए खरीद सकते हैं
  • फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है। पोको एम3 प्रो 5जी फोन Poco M3 का अपग्रेड मॉडल है। पहले गया था कि नया पोको फोन Redmi Note 10 5G के रीब्रांडेड वेरिएंट के तौर पर लॉन्च किया जाएगा, जो कि मार्च 2021 में लॉन्च हुआ था। पोको एम3 प्रो 5जी फोन 6.5 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले से लैस है, जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और डायनमिकस्विच फीचर्स से लैस है। डायनमिकस्विच फीचर डिस्प्ले कॉन्टेंट के आधार पर 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट को 60 हर्ट्ज़, 50 हर्ट्ज़ और 30 हर्ट्ज़ में बदलने में मदद करता है। इसके अलावा, पोको एम3 प्रो 5जी फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
 

Poco M3 Pro 5G price, availability

Poco M3 Pro 5G की कीमत EUR 159 (लगभग 14,100 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (लगभग 15,900 रुपये) है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, वो है कूल ब्लू, पावर ब्लैक और पोको यैलो। इस फोन को फिलहाल AliExpress के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध कराया गया है।
Advertisement
 

Poco M3 Pro 5G specifications

पोको एम3 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है, इसमें डायनमिकस्विच फीचर और 1,500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया गया है। पोको एम3 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB रैम को जोड़ा गया है। साथ ही फोन की स्टोरेज 128 जीबी है।

फोटोग्राफी के लिए पोको एम3 प्रो 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.79 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ f/2.4 लेंस वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और f/2.4 लेंस वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। कैमरा फीचर्स में नाइट मोड, एआई कैमरा 5.0, मूवी फ्रेम, टाइम-लैप्स, स्लो मोशन वीडियो और मैक्रो मोड शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में f/2.0 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इसके साथ एआई ब्यूटिफाई, टाइमड बर्स्ट, एआई पोर्ट्रेट और मूवी फ्रेम फीचर्स मौजूद हैं।
Advertisement

Poco M3 Pro 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-सिम स्लॉट, 5जी, एनएफसी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

सेंसर्स की बात करें, तो पोको एम3 प्रो 5जी फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, IR ब्लास्टर शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 161.81x75.34x8.92mm और भार 190 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks attractive
  • Good battery life
  • Decent app performance
  • Bad
  • Display is not very bright
  • No ultra-wide camera
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  2. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  4. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  5. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  6. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  7. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  8. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  9. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  10. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.