Poco M2 Pro और Poco X2 एक-दूसरे से कितने अलग?

आपकी सहूलियत के लिए हमने कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Poco M2 Pro की तुलना Poco X2 स्मार्टफोन से की है। यह जानने की कोशिश की है कि दोनों पोको हैंडसेट एक-दूसरे से कितने अलग हैं?

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 जुलाई 2020 17:48 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 Pro भारत में आज ही हुआ है लॉन्च
  • Poco X2 स्मार्टफोन भारत फरवरी में किया गया था लॉन्च
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं पोको एक्स2 और पोको एम2 प्रो

Poco M2 Pro की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये

Poco M2 Pro स्मार्टफोन आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है, जो कि कई शानदार फीचर्स से लैस है। यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के रैम और स्टोरेज आधारित तीन वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है और इसमें 6 जीबी तक रैम हैं। गौर करने वाली बात यह है कि यह Xiaomi के स्पिन-ऑफ ब्रांड पोको का दूसरा स्मार्टफोन है, इससे पहले Poco ने भारत में फरवरी में Poco X2 लॉन्च किया था। पोको एक्स2 के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आया था, इसके अलावा इसमें भी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया था। हालांकि, यह फोन आपको 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज तक के विकल्प में उपलब्ध है।
 

आपकी सहूलियत के लिए हमने कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Poco M2 Pro की तुलना Poco X2 स्मार्टफोन से की है। यह जानने की कोशिश की है कि दोनों पोको हैंडसेट एक-दूसरे से कितने अलग हैं?
Advertisement
 

Poco M2 Pro vs Poco X2: Price in India

पोको एम2 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जाएगा। Poco M2 Pro का सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला होगा। इसे 16,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन के तीन कलर वेरिएंट हैं- आउट ऑफ द ब्लू, ग्रीन एंड ग्रीनर और टू शेड्स ऑफ ब्लैक। फोन की पहली सेल 14 जुलाई को होगी।

दूसरी तरफ, Poco X2 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है। इसके अलावा इसके दो वेरिएंट और हैं। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 21,499 रुपये में मिलता है। यह फोन आपको अटलांटिस ब्लू, मैट्रिक्स पर्पल और फिनिक्स रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Poco M2 Pro vs Poco X2: Specifications

दोनों ही फोन पोको एम2 प्रो और पोको एक्स2 Android 10 पर काम करते हैं। पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। पोको एक्स2 में भी बिल्कुल यही साइज़, रिजॉल्यूशन, आस्पेक्ट रेशियो व रिफ्रेश रेट उपलब्ध होगा। जैसा कि हमने पहले बताया दोनों ही फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हैं। लेकिन पोको एम2 प्रो स्नैपड्रैगन 720जी के साथ आता है, जबकि पोको एक्स2 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिया गया है। नए फोन में जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक LPDDR4X RAM मौज़ूद हैं। पुराने वाले फोन में आपको 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प मिलेंगे।

कैमरे की बात करें, तो दोनों ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। लेकिन फोन के चारों कैमरे अलग हैं। पोको एम2 प्रो का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो नाइट मोड को सपोर्ट करता है। पोको एक्स2 भी क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है और Sony IMX686 सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। पोको एक्स2 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है, जिसमें 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Advertisement

पोको एम2 प्रो हैंडसेट में 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज दी है, जबकि पोको एक्स2 फोन 256 जीबी इंटरनल यूएफएस 2.1 स्टोरेज के साथ आता है। Poco M2 Pro की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं पोको एक्स2 में बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें, तो पोको एम2 प्रो 165.75x76.68x8.88mm का भार 209 ग्राम है। वहीं, पोको एक्स2 फोन 165.30x76.60x8.79mm का वज़न 208 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Sharp display
  • Powerful processor
  • Solid battery life
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • A little bulky
  • Weak low-light photo quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.