Poco M2 Pro एक बार फिर सुर्खियों में, मिली यह अहम जानकारी

एक रिपोर्ट का दावा है कि मॉडल नंबर M2003J6CI और कोडनेम gram के साथ Poco M2 Pro पर तेज़ी से काम चल रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 मई 2020 17:56 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 Pro Xiaomi India वेबसाइट के RF एक्सपोज़र पेज पर हो चुका है लिस्ट
  • फोन के Redmi Note 9 Pro का रीब्रांड वेरिएंट होने के लगाए जा रहे हैं कयास
  • Poco X2 के बाद पोको एम2 प्रो हो सकता है ब्रांड का अगला मिड-रेंजर

Poco M2 Pro हो सकता है Redmi Note 9 Pro का रीब्रांडेड वेरिएंट

Poco M2 Pro पर कोडनेम "gram" के साथ काम चल रहा है। हाल ही में स्मार्टफोन को नए लॉन्च किए गए Mi 10 5G के साथ Xiaomi India के RF एक्सपोज़र पेज पर स्पॉट किया गया था और अब स्मार्टफोन को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। ऐसा प्रतित होता है कि पोको एम2 प्रो पोको ब्रांड का आगामी फ्लैगशिप नहीं होगा। बजाय इसके यह Poco X2 के बाद अब ब्रांड का एक और नया मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है। Poco M2 Pro में Redmi Note 9 Pro से मेल खाते फीचर्स की जानकारी मिली है, जिसे Xiaomi ने मार्च में भारत में लॉन्च किया था।

XDA Developer ने अपनी रिपोर्ट में प्लेटफॉर्म के फोरम से जुड़े सदस्यों का हवाला देते हुए बताया है कि मॉडल नंबर M2003J6CI और कोडनेम gram के साथ Poco M2 Pro पर तेज़ी से काम चल रहा है। यहां दिया गया मॉडल नंबर रेडमी नोट 9 प्रो के मॉडल नंबर M2003J6A1 से काफी मेल खा रहा है। XDA फोरम के सदस्यों में से एक ने एक मॉडल का फर्मवेयर भी देखा है, जिसका कोडनेम "gram_in_global" था। यह अघोषित पोको फोन का भारत वेरिएंट हो सकता है।

यह बताया गया है कि Poco M2 Pro के कोडनेम 'gram' के कुछ हिंट Redmi Note 9 Pro के स्रोत कोड और फर्मवेयर में दिखाई देते हैं। यह इशारा करता है कि दोनों स्मार्टफोन में कुछ समानताएं देखी जा सकती है। इसके अलावा यह माना जाता है कि रेडमी नोट 9 प्रो और नए पोको फोन में एक ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट भी होगा।

इससे पहले भी हम पोको ब्रांड के स्मार्टफोन को शाओमी के स्मार्टफोन के रीब्रांड के रूप में देख चुके हैं। उदाहरण के लिए, Poco X2 स्मार्टफोन Redmi K30 का रीब्रांड है। ऐसा हो सकता है कि हार्डवेयर में थोड़े बदलावों के साथ पोको एम2 प्रो भी लॉन्च हो।
Advertisement


पोको एम2 प्रो को लेकर फिलहाल पोको ने किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की है। हालांकि फोन के Xiaomi इंडिया साइट के RF एक्सपोज़र पेज पर लिस्ट होने के बाद से यह संभावना बनी हुई है कि ब्रांड जल्द ही इसकी घोषणा कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco M2 Pro, Poco M2 Pro specifications, Poco M2 Pro Leaks
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.