Poco M2 की ओपन सेल 30 सितंबर को, Poco X3 की अगली सेल 5 अक्टूबर को

Poco M2 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत 10,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 12,499 रुपये है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 29 सितंबर 2020 18:55 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 के दो वेरिएंट हैं मार्केट में उपलब्ध
  • पोको एक्स3 के तीन वेरिएंट की होती है बिक्री
  • पोको एक्स3 में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है
Poco M2 की ओपन सेल भारत में बुधवार यानी 30 सितंबर से शुरू होगी। पोको एम2 फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। बता दें कि पोको एम2 को इस महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था और अब तक इसकी कई फ्लैश सेल आयोजित हो चुकी है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इसके  दो वेरिएंट हैं। यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अतिरिक्त Poco X3 की अगली सेल 5 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट पर आयोजित होगी।
 

Poco M2, Poco X3: Price in India, sale offers

Poco M2 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत 10,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 12,499 रुपये है। फोन को पिच ब्लैक, स्लेट ब्लू और ब्रिक रेड रंग के विकल्पों में पेश किया गया है। Poco M2 की ओपन सेल 30 सितंबर दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

दूसरी तरफ,  Poco X3 के बेस 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। इसका टॉप-एंड वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। फोन दो रंग के विकल्पों में पेश किया गया है - कोबाल्ट ब्लू और शैडो ग्रे। इसकी अगली सेल 5 अक्टूबर को आयोजित होगी।
 

Poco X3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) पोको एक्स3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI for Poco 12 पर चलता है। फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और HDR10 सपोर्ट मिलता है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। Poco X3 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट, एड्रेनो 618 जीपीयू और 8 जीबी तक एलपीडीडीआर4एक्स रैम से लैस आता है।

तस्वीरों और वीडियो के लिए, पोको एक्स3 में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स682 प्राइमरी सेंसर एफ/1.73 लेंस के साथ, 13-मेगापिक्सल सेंसर 119-डिग्री वाइड-एंगल एफ/2.2 लेंस के साथ, एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और आखिर में, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर मिलता है। फ्रंट में आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है, जिसे होल-पंच कटआउट में सेट किया गया है।

पोको एक्स3 में 128 जीबी तक यूएफएस 2.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है, जो माइक्रोएसडी कार्ड (256 जीबी तक) को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी, जीपीएस / ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्ज करने के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। Poco X3 एक विशाल 6,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है और फोन में IP53 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। पोको एक्स3 का डायमेंशन 165.3x76.8x9.4 एमएम और वज़न 215 ग्राम है।
Advertisement
 

Poco M2 specifications

डुअल-सिम (नैनो) पोको एम2, एंड्रॉयड 10 पर आधारित पोको के MIUI स्किन पर चलता है और इसे जल्द ही MIUI 12 दिया जाएगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। Poco M2 मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट पर काम करता है, जो माली जी52 जीपीयू और 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम के साथ आता है।

Poco M2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ एक 8-मेगापिक्सल सेंसर, मैक्रो लेंस के साथ एक 5-मेगापिक्सेल सेंसर और अंत में एक 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में, आपको सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। फ्रंट कैमरा सेंसर वाटरड्रॉप नॉच में रखा गया है।
Advertisement

स्टोरेज के लिए पोको एम2 में 128 जीबी स्पेस मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, डुअल वीओएलटीई सपोर्ट, 4जी, ब्लूटूथ 5.0, आईआर ब्लास्टर, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। पोको एम2 के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। Poco M2 में 5,000 एमएएच बैटरी शामिल है और अधिकतम चार्जिंग सपोर्ट 18 वॉट मिलता है। फोन स्प्लैश प्रतिरोध के लिए P2i कोटिंग के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong performance
  • Good battery life
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Big and Bulky
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  2. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
  3. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
  4. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  5. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
  6. Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत
  7. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  8. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  9. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  10. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.