Poco F8 Pro, Ultra का लॉन्च 26 नवंबर को, पावरफुल फीचर्स आए सामने, जानें सबकुछ

Poco F8 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 नवंबर 2025 07:51 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज के 26 नवंबर के दिन लॉन्च होने की घोषणा
  • Poco F8 Pro, और F8 Ultra का डिजाइन देखने में एक जैसा
  • फोन में हाई क्वालिटी ऑडियो होने का दावा

Poco F8 सीरीज लॉन्च डेट 26 नवंबर के लिए घोषित कर दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Poco F8 सीरीज लॉन्च डेट की घोषणा कंपनी ने कर दी है। यह सीरीज अब नवंबर में ही लॉन्च होगी जिसके लिए पहले कहा जा रहा था कि सीरीज दिसंबर में आएगी। कंपनी ने अधिकारिक रूप से सीरीज के 26 नवंबर के दिन लॉन्च होने की घोषणा कर दी है। इसी के साथ पोको की ओर से सीरीज के कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस भी टीज कर दिए गए हैं। टीजर देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी परफॉर्मेंस पर खास फोकस रखेगी। संभावित रूप से इसमें Poco F8 Pro, Foco F8 Ultra मॉडल्स को पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं Poco F8 सीरीज लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

Poco F8 सीरीज लॉन्च डेट 26 नवंबर के लिए घोषित कर दी गई है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के अपने अधिकारिक हैंडल से Poco F8 सीरीज के लॉन्च का टीजर जारी कर दिया है। बाली, इंडोनेशिया में कंपनी इस सीरीज से पर्दा उठाने जा रही है। Xiaomi की अधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी ने दोनों ही फोन के डिजाइन से भी पर्दा उठा दिया है। साथ ही इनके कलर वेरिएंट्स भी यहां पर नजर आए हैं। 

Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिखाया गया टीजर फोन के डिजाइन के बारे में काफी कुछ बताता है। Poco F8 Pro, और F8 Ultra का डिजाइन देखने में एक जैसा है। चार सर्कुलर रिंग्स इसमें रियर कैमरा मॉड्यूल में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, साथ में एक गोलाकार रिंग बनाया गया है जिसमें एक एक्स्ट्रा स्पीकर दिया जा सकता है। यहां पर 'Sound By BOSE' लिखा हुआ है। कंपनी ने कहा है कि फोन में हाई क्वालिटी ऑडियो एक्सपीरियंस यूजर को मिलने वाला है। 

इसी के साथ कंपनी ने दोनों ही मॉडल्स को 'Ultra Performance' टैग के साथ टीज किया है। Poco F8 सीरीज में हाई परफॉर्मेंस चिपसेट दिया जाएगा। Poco F8 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट आ सकता है जबकि Poco F8 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आ सकता है। 

Poco F8 Pro Specifications

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी ने अभी टीजर में नहीं किया है। लेकिन दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस काफी समय से लीक्स में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो Poco F8 Pro में 6.59 इंच का 1.5K LTPO डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन में 50MP का रियर मेन कैमरा और 20MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। 7000mAh से ज्यादा की बैटरी के साथ यह 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होकर आ सकता है। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकती है। 

Advertisement

Poco F8 Ultra Specifications

Poco F8 Ultra में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 7000mAh की बैटरी कैपिसिटी कंपनी दे सकती है जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। 

Poco F8 Series Launch in India

Poco F8 सीरीज के भारत में लॉन्च को लेकर कंपनी ने अभी तक अधिकारिक रूप से कोई संकेत नहीं दिया है। सीरीज को कंपनी फिलहाल ग्लोबल मार्केट में पेश कर रही है जिसमें इंडोनेशिया जैसे मार्केट्स को शामिल किया गया है। हालांकि पोको का ट्रेंड रहा है कि ग्लोबल मार्केट में किसी फोन को पेश करने के कुछ हफ्ते बाद यह डिवाइसेज को भारतीय मार्केट में पेश करती है। इसी तर्ज पर कहा जा सकता है कि Poco F8 सीरीज को भारत में कंपनी दिसंबर की शुरुआत या मध्य में पेश कर सकती है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.