Poco F7 को मिला ग्लोबल सर्टिफिकेशन, 6500mAh बैटरी से होगा लैस!

फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मई 2025 13:13 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग फोन AMOLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है।
  • फोन में 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।
  • फोन इससे पहले BIS सर्टिफिकेशन में भी नजर आ चुका है

Poco F6 5G में 6.67 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Xiaomi की सब-ब्रांड Poco अपनी Poco F7 सीरीज में नया एडिशन  Poco F7 के रूप में करने वाली है। कंपनी कथित तौर पर फोन के ग्लोबल रिलीज की तैयारी कर रही है। सीरीज में इससे पहले Pro और Ultra मॉडल लॉन्च हो चुके हैं। Poco F7 के रिलीज से पहले इसकी बैटरी कैपिसिटी के बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फोन में कंपनी इसके भारतीय और चाइनीज वेरिएंट्स की तुलना में बैटरी कैपिसिटी को काफी घटा सकती है। Poco F7 को लेकर इससे पहले कई दावे किए जा चुके हैं। फोन Redmi Turbo 4 Pro का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। इसमें AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स चर्चा में हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट अब और क्या जानकारी लेकर आया है। 

Poco F7 फोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन के लॉन्च से पहले इसके ग्लोबल वर्जन के बारे में एक बड़ा अपडेट आ रहा है। एक्सपर्टपिक की रिपोर्ट की मानें तो Poco F7 का ग्लोबल वर्जन भारतीय और चाइनीज वेरिएंट्स के मुकाबले कम बैटरी कैपिसिटी के साथ रिलीज हो सकता है। भारतीय और चाइनीज वेरिएंट्स में 7,550mAh बैटरी बताई जा रही है। जबकि ग्लोबल वेरिएंट में कंपनी इसे 6500mAh तक सीमित कर सकती है। फोन को हाल ही में सिंगापुर का एक सर्टिफिकेशन भी मिला है। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट बताया जा रहा है। यह अपकमिंग फोन AMOLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है। 

फोन को सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन में देखा गया है जहां पर इसका मॉडल नम्बर 25053PC47G है। इससे पता चलता है कि फोन जल्द ही ग्लोबल लेवल पर रिलीज होने वाला है। फोन इससे पहले BIS सर्टिफिकेशन में भी नजर आ चुका है जहां पर इसका मॉडल नम्बर 25053PC47I मेंशन किया गया था। फोन में a 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले आ सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। 

इस फोन में बैटरी कैपिसिटी अच्छी खासी होगी जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। फोन में मेन कैमरा 50MP का OIS सपोर्टेड लेंस हो सकता है। Poco F7 में भी Redmi Turbo 4 Pro जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। रियर में सेकंडरी कैमरा 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर के रूप में आ सकता है। फोन का मिड फ्रेम मेटल का बना हो सकता है। इसमें कंपनी 16 जीबी रैम, और 1TB तक स्टोरेज की पेअरिंग कर सकती है। फोन एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS 2.0 पर रन कर सकता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में IR ब्लास्टर फीचर भी होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  2. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  3. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  4. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.