POCO F6 Deadpool एडिशन भारत में लॉन्‍च, ‘हॉलीवुड लुक’, 12GB रैम, जानें प्राइस

POCO F6 Deadpool Limited Edition Price : फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस मई में लॉन्‍च हुए POCO F6 के जैसे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 जुलाई 2024 17:30 IST
ख़ास बातें
  • POCO F6 का डेडपूल एडिशन लॉन्‍च
  • हॉलीवुड फ‍िल्‍म से प्रेरित है डिजाइन
  • POCO F6 के जैसे हैं स्‍पेसिफ‍िकेशंस
POCO F6 Deadpool Limited Edition Launched : ‘पोको एफ6' का डेडपूल लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्‍च हो गया है। यह आज रिलीज हुई हॉलीवुड फ‍िल्‍म ‘डेडपूल और वूल्वरिन' से इंस्‍पायर्ड है। हालांकि फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस मई में लॉन्‍च हुए POCO F6 के जैसे हैं। फोन की कीमत 30 हजार रुपये से ऊपर है, लेकिन बैंक ऑफर्स के जरिए इसे डिस्‍काउंट के साथ लिया जा सकेगा। यह एक लिमिटेड एडिशन होगा, जिसे ऑनलाइन लिया जा सकेगा। पोको ने यह फोन मार्वल स्‍टूडियोज के साथ सहयोग में तैयार किया है। इसकी बड़ी यूएसपी डिजाइन है। 

POCO F6 Deadpool Limited Edition में डार्क लाल रंग का बैक पैनल मिलता है। इसमें डेडपूल और वूल्वरिन का डिजाइन भी है। फोन में जो एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है, वह डेडपूल की आंखों सी नजर आती है। 
Advertisement
 

POCO F6 Deadpool Limited Edition Price in India 

इस फोन की कीमत 33999 रुपये है। हालांकि बैंक ऑफर्स के रूप में 4 हजार रुपये का डिस्‍काउंट लिया जा सकता है, जिसके बाद प्राइस 29,999 रुपये हो जाएंगे। इस लिमिटेड एडिशन फोन को 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज के साथ लाया गया है। फ्लिपकार्ट पर यह डिवाइस 7 अगस्‍त से खरीदी जा सकेगी। 
 

POCO F6 Deadpool Limited Edition specifications

POCO F6 Deadpool Limited Edition में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz और पीक ब्राइटनेस 2400 निट्स है। डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन है। फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। 

यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Xiaomi हाइपरओएस चलता है। POCO तीन एंड्रॉइड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट का भी वादा कर रहा है। POCO के इस स्मार्टफोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी बॉक्स के साथ 90W का चार्जर देती है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप के लिए POCO F6 में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल सोनी IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन POCO आइसलूप कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में एनएफसी, ब्लूटूथ 5.4, IP64 रेटिंग, डॉल्बी एटमॉस और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर शामिल है।
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Great display with Dolby Vision and slim bezels
  • Very good main rear camera
  • Good battery life
  • Bad
  • No headphone jack
  • Plastic build
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  4. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  5. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  8. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  9. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  10. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.