Redmi K40 Game Enhanced Edition भारत में Poco F3 GT के नाम से होगा लॉन्च!

अगर पोको का यह स्मार्टफोन Redmi K40 Game Enhanced Edition का रिब्रांडेड मॉडल हुआ तो दोनों में ही समान स्पेसिफिकेशन देखी जा सकती हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2021 15:15 IST
ख़ास बातें
  • चीन में 27 अप्रैल को लॉन्च हो चुका है Redmi K40 Game Enhanced Edition
  • टिप्स्टर Kacper Skrzypek के ट्विट से सामने आई जानकारी
  • ट्विट के मुताबिक दोनों ही स्मार्टफोन का एक ही मॉडल नम्बर होने की खबर

Redmi K40 Game Enhanced Edition चीन में हो चुका है लॉन्च

Poco F3 GT को भारत में Redmi K40 Game Enhanced Edition के रिब्रांडेड मॉडल की तरह लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन चीन में 27 अप्रैल को लॉन्च हुआ है। टिप्स्टर के अनुसार इन दोनों ही स्मार्टफोन का एक जैसा मॉडल नम्बर है। वहीं कंपनी की तरफ से इस फोन के बारे में अभी कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। Redmi K40 Game Enhanced Edition में कुछ डेडीकेटेड गेमिंग फीचर्स जैसे- हटा दिए जाने वाले शॉल्डर बटन, ट्यून्ड ऑडियो और MediaTek Dimensity 1200 SoC चिपसेट 12 जीबी तक की रैम के साथ दिया गया है।

टिप्स्टर Kacper Skrzypek ने एक कोड का स्क्रीनशॉट ट्विट किया है जिसमें आने वाले स्मार्टफोन का मॉडल नम्बर M2104K10I है और मार्केटिंग नाम Poco F3 GT उल्लेखित है। यही मॉडल नम्बर Redmi K40 Game Enhanced Edition का भी बताया गया है। इससे पहले भी Master Lu समेत कुछ बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म्स ने रेडमी के स्मार्टफोन की डीटेल शेयर की थीं, जिसको Redmi K40 Game Enhanced Edition कहा जा रहा था। इसके मॉडल नम्बर M2104K10AC, M2102K10C और M2104K10C बताए गए थे।
Advertisement

यह देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर दिखे ये मॉडल नम्बर कथित Poco F3 GT के मॉडल नम्बर से कुछ तो संबंध रखते हैं। ऐसा संभव है कि ‘C' और ‘I' क्रमश: China और India को सूचित कर रहे हों। अगर पोको का यह स्मार्टफोन Redmi K40 Game Enhanced Edition का रिब्रांडेड मॉडल हुआ तो दोनों में ही समान स्पेसिफिकेशन देखी जा सकती हैं।
 

Poco F3 GT Specifications (expected)

यहां पर यह मानकर लिखा जा रहा है कि Poco F3 GT और Redmi K40 Game Enhanced Edition में समान स्पेसिफिकेशन आएंगी। उसी के अनुसार Poco F3 GT में  Android 11 और टॉप पर MIUI 12.5 स्किन हो सकती है। इसमें 6.67 इंच की full-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल्स) OLED डिस्पले हो सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz रहेगा और HDR10+ का सपोर्ट भी हो सकता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 1200 SoC के साथ 12 जीबी तक की LPDDR4x RAM और 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज हो सकती है। इसमें सफेद ग्राफीन के साथ वेपर चैम्बर LiquidCool टेक्नोलॉजी भी देखी जा सकती है जो कि लोड के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगी। फोन में JBL के स्पीकर्स भी हो सकते हैं।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए Poco F3 GT में Redmi K40 Game Enhanced Edition की तरह ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/1.65 लेंस के साथ देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। कनेक्टिविटी के मामले में फोन के अंदर Wi-Fi, 5G, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट भी देखने को मिल सकता है। इसमें साइड की तरफ दिया गया फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिल सकता है। वहीं पावर के लिए 5,065mAh की बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग के साथ हो सकती है। धूल और पानी से बचाव हेतु इसमें IP53 रेटिंग भी देखने को मिल सकती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5065 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  5. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  6. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  10. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.