Poco F3 GT के भारत में लॉन्च होने से पहले सामने आई यह अहम जानकारी

यदि Poco F3 GT फोन सच में Redmi K40 Gaming Edition का रीबैज्ड वर्ज़न होगा, तो इसकी कीमत चीन के समान ही होनी चाहिए। रेडमी के40 गेमिंग एडिशन की कीमत चीन में CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) से शुरू होती

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 जुलाई 2021 14:50 IST
ख़ास बातें
  • Poco F3 GT की लॉन्च तारीख फिलहाल साफ नहीं है
  • पोको एफ3 जीटी में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा फोन
Poco F3 GT स्मार्टफोन को लेकर टीज़ किया जा रहा है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने रोज़ाना फोन से जुड़े टीज़र रिलीज़ कर रही है, लेटेस्ट टीज़र से आगामी स्मार्टफोन के भारतीय कलर वेरिएंट्स की जानकारी प्राप्त हुई है। पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पोको एफ3 जीटी फोन Redmi K40 Gaming Edition का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसे कुछ महीने पहले चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। पोको एफ3 जीटी के टीज़र्स से यह भी संकेत मिलते हैं कि फोन में स्लिपस्ट्रीम डिज़ाइन दिया जा सकता है और फोन में एंटी-फिंगरप्रिंट मैट फिनिश मिलेगा, जो कि प्रीमियम ग्लास फील देगा।

कंपनी ने Poco F3 GT स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन की जानकारी देते हुए कई टीज़र्स को रिलीज़ किया है। हाल ही के ट्वीट में Poco ने अपने यूज़र्स से पोको एफ3 जीटी फोन के कलर ऑप्शन का अनुमान लगाने को कहा है। कंपनी ने ऑप्शन में लूनर सिल्वर, ग्रेश सिल्वर, गनमेटल सिल्वर, कार्बन ब्लैक, प्रीडेटर ब्लैक, एस्ट्रल ब्लैक, एस्टेरॉयड ब्लैक, प्रीडेटर ब्लैक, शाइनी सिल्वर, लेक ब्लू सिल्वर, डार्क स्काई ब्लैक व मिडनाइट ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन के विकल्प दिए हैं। इसके बाद कंपनी ने खुलासा किया कि पोको एफ3 जीटी फोन गनमेटल सिल्वर और प्रीडेटर ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा।

एक अन्य टीज़र से इशारा मिलता है कि पोको एफ3 जीटी फोन में 22-स्टेप एनग्रैव्ड मैट पैनल दिया जाएगा। यह फोन एक प्रीमियम ग्लास फील को बरकरार रखते हुए एक एंटी-फिंगरप्रिंट मैट फिनिश लेकर आएगा। यदि Poco F3 GT फोन सच में Redmi K40 Gaming Edition का रीबैज्ड वर्ज़न होगा, तो इसकी कीमत चीन के समान ही होनी चाहिए। रेडमी के40 गेमिंग एडिशन की कीमत चीन में CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) से शुरू होती है। पोको एफ3 जीटी की सही लॉन्च तारीख की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह फोन अगस्त तक लॉन्च हो सकता है।
 

Poco F3 GT specifications (expected)

Poco F3 GT में 6.67 इंच की full-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल्स) एमोलेड डिस्पले दिया जा सकता है। इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 (MT6893) SoC दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए पोको फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन की बैटरी 5,065mAh की होगी, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Physical gaming triggers
  • 5G-ready SoC
  • 120Hz refresh rate AMOLED display
  • 67W fast charging
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Spammy notifications
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5065 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5065 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.