Poco F2 हो सकता है अगले 8 महीने में लॉन्च, Flipkart के एक ऑफर से मिला इशारा

Xiaomi India के प्रमुख मुन कुमार जैन ने ट्वीट किया कि Flipkart के पोको एफ1 पर बायबैक प्लान के बाद इस फोन के शुरुआती वेरिएंट की प्रभावी कीमत 6,500 रुपये हो जाती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2018 18:29 IST
ख़ास बातें
  • पोको एफ1 बायबैक गारंटी के साथ आ रहा है
  • Xiaomi Poco F1 है स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला किफायती फोन
  • सेकेंड जेनरेशन पोको फोन का नाम हो सकता है Xiaomi Poco F2
Flipkart की बिग बिलियन डेज़ सेल ज़ारी है। इस दौरान कई ब्रांड के स्मार्टफोन पर बड़ी छूट देखने को मिल रही है। इनमें से ही एक है Xiaomi Poco F1 स्मार्टफोन। Xiaomi ब्रांड का यह स्मार्टफोन Flipkart के बायबैक गारंटी स्कीम का हिस्सा है। इसका मतलब है कि ग्राहक अगर अगले 6-8 महीने में अपने शाओमी पोको एफ1 फोन को दूसरे पोको फोन के साथ एक्सचेंज करते हैं तो उन्हें 14,700 रुपये की बायबैक राशि मिलेगी। इसके आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि Poco F2 हैंडसेट आने वाले 8 महीने में रिलीज कर दिया जाएगा।

Xiaomi India के प्रमुख मुन कुमार जैन ने ट्वीट किया कि Flipkart के पोको एफ1 पर बायबैक प्लान के बाद इस फोन के शुरुआती वेरिएंट की प्रभावी कीमत 6,500 रुपये हो जाती है। यूज़र को बायबैक गारंटी पॉलिसी के लिए 149 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त किसी और मोबाइल के साथ अगले 6-8 महीने में Xiaomi Poco F1 को एक्सचेंज किया जाता है तो 10,500 रुपये की बायबैक राशि मिलेगी। वहीं, 9-12 महीने के दौरान पोको एफ1 को फ्लिपकार्ट पर किसी भी फोन के साथ एक्सचेंज करने पर 8,400 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement

ये आंकड़ें एक तरह से इशारा हैं कि सेकेंड जेनरेशन पोको फोन अगले 8 महीने में आ सकता है। क्योंकि Xiaomi, फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी में मौज़ूदा पोको फोन के ग्राहकों को अगला Poco फोन खरीदने के लिए प्रेरित करना चाहेगी। याद रहे कि Xiaomi Poco F1 से सभी कलर और स्टोरेज वेरिएंट Flipkart Big Billion Days सेल का हिस्सा हैं।

अब सवाल उठता है कि Poco F2 के स्पेसिफिकेशन क्या होंगे? इस सवाल का जवाब भविष्य के गर्भ में है। अभी भी इस फोन को लेकर सारे कयास फ्लिपकार्ट एक ऑफर के आधार पर लगाए जा रहे हैं। लेकिन पहले जेनरेशन के डिवाइस को देखते हुए शाओमी पोको एफ2 में नए प्रोसेसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और अलग डिज़ाइन की उम्मीद की जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco F1, Poco F1 Price in India, Poco F2, Flipkart, Big Billion Days

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  2. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  3. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  4. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  6. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
  7. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  9. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  10. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.