Poco F2 भारत में जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स लीक

Xiaomi के Telegram ग्रुप का हवाला देते हुए, एक टिप्सटर ने ट्वीट किया कि Poco F2 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट पर काम करेगा और 4,250mAh बैटरी के साथ आएगा।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 1 जनवरी 2021 18:49 IST
ख़ास बातें
  • Poco F2 भारत में जल्द लॉन्च होगा
  • कंपनी ने टिज़र वीडियो के जरिए इसकी पुष्टि की है
  • लीक के जरिए मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी समाने आई

Poco F2 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है

Poco F2 को कंपनी ने टीज़ किया है, जो इसके जल्द लॉन्च होने की तरफ एक इशारा है। पोको ने एक वीडियो साझा किया जो कंपनी की 2020 की उपलब्धियों को दिखता है, जिसमें इस आगामी फोन का नाम भी जोड़ा गया है। पोको एफ2 नए साल में लॉन्च होने वाले पहले पोको फोन में से एक हो सकता है। वीडियो में पिछले साल 10 लाख पोको फोन बेचने की उपलब्धि और भारत में ऑनलाइन स्मार्टफोन ब्रांड्स की लिस्ट में चौथे स्थान पर रहने का भी उल्लेख किया गया है। इससे अलग, एक ज्ञात टिपस्टर ने आगामी फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को भी साझा किया है।

Poco India ने 2020 में अपनी यात्रा का एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें यह भी कहा गया कि Poco F2 को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। जबकि आगामी स्मार्टफोन के बारे में कोई अन्य जानकारी सझा नहीं की गई, एक टिपस्टर ने ट्विटर पर इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है।
Advertisement

Xiaomi के Telegram ग्रुप का हवाला देते हुए, जाने माने टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्वीट किया कि Poco F2 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट पर काम करेगा और 4,250mAh बैटरी के साथ आएगा। यादव ने कहा कि स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। पोको एफ2 से एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट की उम्मीद की जा सकती है। स्मार्टफोन के एनएफसी के साथ आने की संभावना है।

यादव के अनुसार स्मार्टफोन का मॉडल नेम K9A और कोडनेम Courbet है। इन स्पेसिफिकेशन्स से पता चलता है कि पोको एफ2 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पोको भारत में लैपटॉप भी लॉन्च कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco F2, Poco F2 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.