Poco भारत में दे रही स्मार्टफोन पर 2 महीने की एक्सटेंडेड वॉरंटी, जानें किन कस्टमर्स के लिए है ऑफर!

Poco ने ट्विटर पर इस विस्तारित वॉरंटी की जानकारी दी। यह वॉरंटी उन्हीं कस्टमर्स को दी जा रही है जिनके स्मार्टफोन की वॉरंटी मई और जून के महीने में समाप्त होने वाली थी।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 16 मई 2021 18:44 IST
ख़ास बातें
  • मई और जून महीने में खत्म होने वाली वॉरंटी को आगे बढा रही है कंपनी
  • कोरोना महामारी में लॉकडाउन के चलते कंपनी ने लिया फैसला
  • Poco ने मई महीने के सभी नए इवेंट्स और लॉन्च पर लगाई रोक

साल 2020 में Samsung, Nokia, Lenovo, और Motorola जैसी कंपनियों ने भी दी थी विस्तारित वॉरंटी।

Poco अपने कस्टमर्स को भारत में दो महीने की वॉरंटी बढ़ाकर दे रही है। जिन कस्टमर्स की वॉरंटी मई और जून महीने में समाप्त होने वाली थी उनके लिए पोको इसको भारत में दो महीने के लिए एक्सटेंड कर रही है। कंपनी ने यह कदम भारत में चल रहे COVID-19 संकट को देखते हुए उठाया है। कंपनी ने यह भी कहा कि देश में यह मई के महीने में कोई भी नई डिवाइस लॉन्च नहीं करेगी और आने वाली नए लॉन्च या डेवलेपमेंट्स के बारे में अपने उपभोक्ताओँ को समय समय पर सूचित करती रहेगी।

Poco ने ट्विटर पर इस विस्तारित वॉरंटी की जानकारी दी। यह वॉरंटी उन्हीं कस्टमर्स को दी जा रही है जिनके स्मार्टफोन की वॉरंटी मई और जून के महीने में समाप्त होने वाली थी। कोरोना की दूसरी लहर के चलते देश में अनेक जगहों पर लॉकडाउन लगाया गया है। इसी के मद्देनजर कंपनी ने यह कदम उठाया है।

एक प्रेस रिलीज में पोको ने कहा, "हम फिर से दोहरा रहे हैं कि हमारे कर्मचारियों, उपभोक्ताओं, पोको परिवार के सदस्यों और अन्य सभी लोगों, जो हमसे जुड़े हैं, की खुशहाली से बढ़कर हमारे लिए कुछ भी अधिक महत्वपूर्ण नहीं है।"

अपने आने वाले लॉन्च इवेंट्स के बारे में पोको ने कहा, "सोच-विचार के उपरान्त हमने मई 2021 में कोई भी लॉन्च आयोजित नहीं करने का फैसला लिया है।" कंपनी ने आगे कहा, "स्थिति बेहतर न हो जाने तक हम सभी नए लॉन्च पर रोक लगा रहे हैं।"
Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है कि COVID-19 के चलते एक कंपनी अपने प्रोडक्ट्स पर बढी हुई वॉरंटी दे रही है। इससे पहले साल 2020 में कई अन्य ब्रांड्स ने अपने प्रोडक्ट्स पर 75 दिन तक की विस्तारित वॉरंटी दी थी। OnePlus उनमें से एक ऐसी ब्रांड है जिसने न केवल वॉरंटी को एक्सटेंड किया बल्कि अपनी डिवाइसेज के रिटर्न और रिप्लेसमेंट की अवधि को 15 से 30 दिन तक बढाया भी था। इसके अलावा कंपनी ने सभी रिटर्न, रिपेयर और रिप्लेसमेंट के लिए निशुल्क टू-वे शिपिंग का भी इंतजाम किया था। 2020 में जिन ब्रांड्स ने एक्सटेंडेड वॉरंटी दी उनमें Samsung, Nokia, Lenovo, और Motorola भी शामिल रहीं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco Extended Warranty
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.