Poco C85x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: 15K में कौन सा है बेस्ट?

Poco ने भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Poco C85x 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Samsung Galaxy F70e 5G और Realme P3 Lite 5G से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 मार्च 2026 10:35 IST
ख़ास बातें
  • Poco C85x 5G में ऑक्टा कोर Unisoc T8300 चिपसेट दिया गया है।
  • Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है।
  • Realme P3 Lite 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है।

Poco C85x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G

Photo Credit: Poco/Samsung/Realme

Poco ने भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Poco C85x 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Samsung Galaxy F70e 5G और Realme P3 Lite 5G से हो रहा है। Poco C85x 5G में ऑक्टा कोर Unisoc T8300 चिपसेट दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Realme P3 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर आता है। यहां हम आपको Poco C85x 5G, Samsung Galaxy F70e 5G और Realme P3 Lite 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Poco C85x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G

कीमत

Poco C85x 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं Realme P3 Lite 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की 12,999 रुपये है।


डिस्प्ले

Poco C85x 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 260 ppi पिक्सल डेंसिटी और 800 निट्स तक पीक ब्राइटेनस है। वहीं Realme P3 Lite 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1604 पिक्सल, डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

Poco C85x 5G में 6300mAh की बैटरी मिलती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy F70e 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme P3 Lite 5G की 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Poco C85x 5G एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर काम करता है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। वहीं Realme P3 Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 काम करता है। 

Advertisement

प्रोसेसर

Poco C85x 5G में ऑक्टा कोर Unisoc T8300 चिपसेट दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है। वहीं Realme P3 Lite 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है।

Advertisement

कैमरा सेटअप 

Poco C85x 5G के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy F70e 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। जबकि Realme P3 Lite 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

Poco C85x 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी जैक, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। वहीं Realme P3 Lite 5G में 4G, 5G, ब्लूटूथ, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6,9

प्रोसेसर

यूनिसोक टी8300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.