Poco C81 vs Redmi A7 vs Realme Narzo 70x 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट

Poco ने हाल ही में भारतीय बाजार में Poco C81 लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Redmi A7 और Realme Narzo 70x 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2026 08:17 IST
ख़ास बातें
  • Poco C81 में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है।
  • Redmi A7 में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर मिलता है।
  • Realme Narzo 70x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर है।

Poco C81 vs Redmi A7 vs Realme Narzo 70x 5G

Photo Credit: Poco/Redmi/Realme

Poco ने हाल ही में भारतीय बाजार में Poco C81 लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Redmi A7 और Realme Narzo 70x 5G से हो रही है। Poco C81 में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर मिलता है। वहीं Redmi A7 में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Realme Narzo 70x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर है। यहां हम आपको Poco C81, Redmi A7 और Realme Narzo 70x 5G के बीच तुलना करके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Poco C81 vs Redmi A7 vs Realme Narzo 70x 5G

कीमत
Poco C81 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। जबकि Redmi A7 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। वहीं Realme Narzo 70x 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।

डिस्प्ले
Poco C81 में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। वहीं Redmi A7 में 6.88 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। जबकि Realme Narzo 70x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Poco C81 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है। वहीं Redmi A7 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है। जबकि Realme Narzo 70x 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 स्किन पर काम करता है।

प्रोसेसर
Poco C81 में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Redmi A7 में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर है। जबकि Realme Narzo 70x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर मिलता है।

Advertisement

बैटरी बैकअप
Poco C81 में 6,300mAh की बैटरी है जो कि 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Redmi A7 में 5200mAh की बैटरी मिलती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme Narzo 70x 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
Poco C81 के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Redmi A7 के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंड्री कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। जबकि Realme Narzo 70x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

डाइमेंशन
Poco C81 की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.47 मिमी, मोटाई 8.15 मिमी और वजन 208 ग्राम है। वहीं Redmi A7 की लंबाई 171.79 मिमी, चौड़ाई 79.77 मिमी, मोटाई 8.26 मिमी और वजन 193 ग्राम है। जबकि Realme Narzo 70x 5G की लंबाई 165.6 मिमी, चौड़ाई 76.1 मिमी, मोटाई 7.69 मिमी और वजन 188 ग्राम है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Poco C81 में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। वहीं Redmi A7 में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई,3.5 मिमी ऑडियो जैक,  ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Realme Narzo 70x 5G में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.