POCO का सस्ता फोन POCO C71 चमकदार गोल्ड डिजाइन में दिखा, 4 अप्रैल को होगा लॉन्च!

POCO C71 को इससे पहले फरवरी में BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मार्च 2025 21:03 IST
ख़ास बातें
  • POCO C71 को इससे पहले फरवरी में BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है।
  • फोन का डिजाइन भी यहां पता चल रहा है जिसमें डुअल टोन फिनिश है।
  • कयास यह भी लगाया गया है कि यह फोन Redmi A5 का रिब्रांडेड वर्जन होगा।

POCO C71 अप्रैल की शुरुआत में भारत में लॉन्च हो सकता है।

Photo Credit: x/@saaaanjjjuuu

POCO भारत में जल्द ही एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यह फोन POCO C71 हो सकता है जो लॉन्च से पहले लीक हो गया है। फोन को ऑनलाइन लीक किया गया है और यह चमकदार गोल्ड कलर में नजर आया है। फोन की लॉन्च डेट का खुलासा भी यहां किया गया है। जिसके अनुसार यह फोन भारत में अप्रैल में शुरुआती दिनों में ही दस्तक दे सकता है। लीक हुई इमेज में फोन का रियर डिजाइन साफ नजर आता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस अपकमिंग फोन के बारे में। 

POCO C71 कंपनी की ओर से भारत में लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च हो सकता है। फोन ऑनलाइन लीक के माध्यम से सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर संजू चौधरी ने फोन की इमेज शेयर की है। यह शाइनी गोल्ड कलर में दिखाई दिया है। कहा गया है कि फोन भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। फोन का डिजाइन भी यहां पता चल रहा है जिसमें डुअल टोन फिनिश है। पिल शेप कैमरा मॉड्यूल यहां दिया गया है जिस पर गोल्डन रिम भी है। 
Advertisement

POCO C71 को इससे पहले फरवरी में BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है। कयास यह भी लगाया गया है कि यह फोन Redmi A5 का रिब्रांडेड वर्जन होगा। इस लिहाज से देखें तो Redmi A5 के स्पेसिफिकेशंस ही POCO C71 में भी देखने को मिल सकते हैं। Redmi A5 में 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है।

फोन UNISOC T7250 चिपसेट से लैस है। इसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट इस फोन में दिया गया है। फोन में 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें 5200mAh की बैटरी है और 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में 32MP का मेन कैमरा है जो AI फीचर्स से लैस है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट भी मिल जाता है। साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  6. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  7. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  10. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.