Poco C40 हुआ लॉन्च, मात्र 11688 रुपये में 6000mAh बैटरी और 13MP कैमरा

Poco C40 में 6.71 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूसन 1560 x 720 पिक्सल HD+, 60Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में JLQ JR10 SoC दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जून 2022 15:12 IST
ख़ास बातें
  • Poco C40 में 6.71 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco C40 में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Poco C40 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,688 रुपये है।

Poco C40 में 6.71 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Poco

Poco ग्लोबल ने हाल ही में Poco C40 को 16 जून को लॉन्च करने का ऐलान किया है। हालांकि कंपनी की वियतनाम यूनिट ने आज पहले ही बजट स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। कंपनी स्मार्टफोन के बारे में सब कुछ जानकारी पेश कर दी है, जैसे कि फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस और कीमत शामिल है। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Poco C40 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Poco C40 में 6.71 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूसन 1560 x 720 पिक्सल HD+, 60Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में JLQ JR10 SoC दिया गया है। यह पहला किसी लोकप्रिय स्मार्टफोन है जो कि इस चिप से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड MIUI पर काम करता है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, 4G कनेक्टिविटी, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीएनएसएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। 

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉल वाला कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 3.5mm हेडफोन जैक और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 169.59mm, चौड़ाई 76.56mm, मोटाई 9.18mm और वजन 204 ग्राम है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में  6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि इस स्मार्टफोन के साथ सिर्फ 10W का चार्जर ही आता है।
Advertisement
 

Poco C40 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Poco C40 की कीमत वियतनाम में VND 3,490,000 यानी कि 11,688 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन ब्लैक, येल्लो या ग्रीन कलर ऑप्शन में आ सकता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4GB और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। उपलब्धता की बात करें तो यह 17 जून से देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। एक लीक के मुताबिक, स्मार्टफोन ग्लोबल लेवल पर 177 डॉलर यानी कि 13,743 रुपये में आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Poco C40, Poco C40 Specifications, Poco C40 Price

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.