Phicomm Energy 653 4G स्मार्टफोन लॉन्च, 5,000 रुपये से कम है दाम

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 10 अगस्त 2015 17:46 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी फ़ीकॉम (Phicomm) ने भारत में अपना दूसरा हैंडसेट एनर्जी 653 (Energy 653) लॉन्च किया है। फ़ीकॉम एनर्जी 653 (Phicomm Energy 653) स्मार्टफोन 4,999 रुपये में ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न (Amazon.in) पर सोमवार से उपलब्ध है।

(यह भी देखें: Phicomm Energy 653 बनाम Blade Qlux 4G)
Advertisement

Phicomm Energy 653 एक 4G स्मार्टफोन है और इसमें भारत में इस्तेमाल हो रहे 1800MHz (Band 3) और 2300MHz (Band 40) LTE बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। इस कीमत पर Phicomm के लेटेस्ट हैंडसेट की टक्कर ज़ेडटीई ब्लेड क्यूलक्स 4जी (ZTE Blade Qlux 4G) स्मार्टफोन से होगी। हालांकि, कंपनी अपने Energy 653 स्मार्टफोन को पॉपुलर हैंडसेट मोटोरोला मोटा ई (जेन 2) 4जी (Motorola Moto E Gen 2 4G) और लेनेवो ए6000 प्लस (Lenovo A6000 Plus) के प्रतिद्वंद्वी की तरह देखती है।

(यह भी देखें: Phicomm Energy 653 बनाम Motorola Moto E (Gen 2) 4G बनाम Lenovo A6000 Plus)

Energy 653 स्मार्टफोन डुअल 4G सिम सपोर्ट के साथ आएगा। यह Expect 5.0 UI पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) पर बेस्ड है। हैंडसेट में 5 इंच (720x1280 pixels) HD IPS डिस्प्ले है। डिवाइस का बैकपैनल रबर टैक्सचर्ड है। स्मार्टफोन 1.1GHz quad-core Qualcomm Snapdragon 210 (MSM8909) प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें 1GB का रैम (RAM) भी मौजूद होगा। डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64GB तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।  हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का।
Advertisement

Phicomm Energy 653 में 4G में अलावा 3G, GPRS/ EDGE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर मौजूद है। स्मार्टफोन में 2300mAh की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 144x70x8mm है। डिवाइस ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे।

नए हैंडसेट की घोषणा करते हुए Phicomm के सीईओ झेंग मिन ने कहा, "Phicomm Energy 653 भारत में रिलीज किया गया हमारा दूसरा हैंडसेट है। Phicomm की अपनी रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम ने खासकर भारतीय कंज्यूमर के लिए एक पावरफुल डिवाइस बनाया है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.