पैनासोनिक एलुगा मार्क 2 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 नवंबर 2016 09:28 IST
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक एलुगा मार्क 2 की कीमत 10,499 रुपये है
  • एलुगा मार्क 2 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • इस फोन में 3 जीबी रैम है
पैनासोनिक ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन एलुगा मार्क 2 लॉन्च कर दिया है। पैनासोनिक एलुगा मार्क 2 की कीमत 10,499 रुपये है। एलुगा मार्क 2 फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 23 नवंबर से गोल्ड कलर वेरिएंट मिलेगा।

फ्लिपकार्ट पर 23 से 25 नवंबर तक पैनासोनिक फोन फेस्ट आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा एलुगा नोट, एलुगा टर्बो और पी66 स्मार्टफोन के साथ एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 21 से 25 नवंबर के बीच फोन खरीदने पर 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।

मेटल बॉडी से बना पैनासोनिक एलुगा मार्क 2 में 5.5 इंच एचडी (1280 x 720 पिक्सल) आईपीएस स्क्रीन है। जो 2.5डी कर्व्ड आसही ड्रैगनट्रैल ग्लास से लैस है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 

पैनासोनिक एलुगा मार्क 2 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है।
Advertisement

एलुगा मार्क 2 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी है। बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा फन में एक इन्फ्रारेड सेंसर भी दिया गया है जिससे यह एक रिमोट की तरह काम करेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी के अलावा 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, एज, जीपीआरएस और यूएसबी ओटीजी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में ई-कंपास, ग्रेविटी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर भी हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6753वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.