8,300mAh बैटरी, 64MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ Oukitel WP17 फोन लॉन्च, जानें कीमत

Oukitel WP17 स्मार्टफोन की कीमत $399.99 (लगभग 30,138 रुपये) है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत है। लेकिन फोन की प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहक इस फोन को $199.99 (लगभग 15,069 रुपये) में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2021 12:36 IST
ख़ास बातें
  • Oukitel WP17 फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन में मिलता है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • फोन में मौजूद है 8 जीबी रैम
Oukitel WP17 को कंपनी के लेटेस्ट रग्ड स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड है, जो कि फोन को पानी की 1.5 मीटर की गहराई तक चालू रखता है। साथ ही यह IP69K सर्टिफाइड भी है, जो कि फोन को डस्ट प्रूफ भी बनाता है। Oukitel WP17 फोन MIL-STD-810G रेटेड भी है, जो कि फोन को 1.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रखता है। इसके अलावा, इस फोन में बड़े डिस्प्ले के साथ शानदार बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन सिंगल ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है।
 

Oukitel WP17 price

Oukitel WP17 स्मार्टफोन की कीमत $399.99 (लगभग 30,138 रुपये) है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत है। लेकिन फोन की प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहक इस फोन को $199.99 (लगभग 15,069 रुपये) में खरीद सकते हैं। जैसे कि हमने बताया यह फोन सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में ही आता है।
 

Oukitel WP17 Specifications

Oukitel WP17 फोन में 6.78 इंच का Full-HD+ (2400x1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोन में Mali-G76 GPU, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, इसके साथ 20 मेगापिक्सल का नाइट वर्ज़न कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन में 8,300 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिवटी की बात करें, तो इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई आदि मौजूद है। जैस कि हमने बताया यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड है, जो कि फोन को पानी की 1.5 मीटर की गहराई तक चालू रखता है। साथ ही यह IP69K सर्टिफाइड भी है, जो कि फोन को डस्ट प्रूफ भी बनाता है। Oukitel WP17 फोन MIL-STD-810G रेटेड भी है, जो कि फोन को 1.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रखता है।

फोन का डायमेंशन 176x83x14.9mm और भार 320 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. दुनिया की पहली नेरोगेज हाइड्रोजन ट्रेन इटली में पेश, धुएं की जगह छोड़ेगी भाप
  3. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  4. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  5. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  6. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  7. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  8. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  9. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  10. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.