5,000mAh बैटरी के साथ Oukitel K9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत...

Oukitel K9 Pro स्मार्टफोन को कंपनी के ग्लोबल पेज पर लिस्ट कर दिया गया है, जहां फोन की कीमत $249 (लगभग 18,362 रुपये) के साथ लिस्ट है। यह दाम फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 10 सितंबर 2021 11:48 IST
ख़ास बातें
  • Oukitel K9 Pro मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर से लैस है
  • ओकीटेल के9 प्रो में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है
  • यह फोन आपको ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा
Oukitel K9 Pro को चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन को Oukitel के ग्लोबल पेज पर लिस्ट कर दिया गया है, जहां फोन के फुल स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत तक की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। यह फोन आपको ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Oukitel K9 Pro price, availability

Oukitel K9 Pro स्मार्टफोन को कंपनी के ग्लोबल पेज पर लिस्ट कर दिया गया है, जहां फोन की कीमत $249 (लगभग 18,362 रुपये) के साथ लिस्ट है। यह दाम फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का है।
 

Oukitel K9 Pro Specifications

डुअल सिम (नैनो) Oukitel K9 Pro फोन Android 11 पर काम करता है और इसमें 6.95-इंच का एचडी+ (720 x 1640 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा और चौथा 0.08 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है।

कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें, तो फोन में 4जी एलटीई, चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और NFC शामिल है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 48 घंटे तक की यूसेज प्रदान करती है। फोन  में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.